फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.32 crores collected from 128 vehicles after tax evasion was detected

Ayodhya News: कर चोरी मिलने पर 128 वाहनों से जमा कराए गए 1.32 करोड़

Wed, 20 Aug 2025 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 20 Aug 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
1.32 crores collected from 128 vehicles after tax evasion was detected
अयोध्या। स्टेट जीएसटी के सचल दल ने जुलाई में कर चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया है। टीमों ने 6,492 वाहनों की जांच की तो 128 में बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी गई है। संबंधित वाहनों से 1.32 करोड रुपये जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अयोध्या जोन में अयोध्या और देवीपाटन मंडल के नौ जिले शामिल हैं। इनमें सचल दल की पांच टीम हाईवे व अन्य प्रमुख मार्गो से आयात-निर्यात करने वाले वाहनों की जांच करती है। जुलाई में इन टीमों को 3,250 वाहनों की जांच का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष दोगुना वाहनों की पड़ताल की गई, जिसमें 128 वाहन दोषी पाए गए। इनमें 50 वाहनों पर संवेदनशील श्रेणी की वस्तुएं लदी थीं। अधिकांश वाहन चालकों के पास सामानों की खरीद और आयात-निर्यात से संबंधित कागजात नहीं थे। कुछ के ई-वे बिल नहीं थे या फिर वैध नहीं थे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार ने बताया कि आयरन स्टील लदे 20 वाहनों से सर्वाधिक 94.54 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। इसके अलावा सुपारी लदे दो वाहनों से 9.34 लाख, रेडीमेड कपड़ों के सात वाहनों से 8.98 लाख, पान-मसाला लदे दो वाहनों से 2.72 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। भविष्य में वैध कागजात के साथ ही आयात-निर्यात के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed