{"_id":"65e8b5d7d7e39293a606f84e","slug":"13-accused-acquitted-of-rioting-charges-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-111153-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दंगा कराने के आरोप से 13 अभियुक्त बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दंगा कराने के आरोप से 13 अभियुक्त बरी
Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। वर्ष 2012 में इनायत नगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मुकीमपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर मोहम्मद उमर की हत्या के बाद दंगा हो गया था। दुकानों में लूटपाट, तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में आरोपी बनाए गए 13 अभियुक्तों को न्यायालय ने बरी कर दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक दुबे ने अभियुक्तों पर अपराध साबित न होने पर संदेह का लाभ देकर बरी करने का फैसला बुधवार को सुनाया।
फैसला सुनाए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में लिए गए सभी अभियुक्तों को रिहा कर दिया गया। वहीं मामले में आरोपी बनाए गए दीपचंद को किशोर अपचारी होने के कारण उनकी पत्रावली अलग कर किशोर न्याय बोर्ड प्रेषित कर दी गई। दंगा मामले में मोहम्मद मारूफ की तहरीर पर थाना इनायत नगर में गुरजीत, राधेश्याम, राजू, राज कपूर, ऋषि राम, रमेश सोनी, डॉक्टर रमेश विजय, सोम प्रकाश, आनंद सोनी, गुरुदीन, दीपचंद, अनिल कुमार उर्फ़ अनिल गुप्ता, इंदल केवट उर्फ राजेंद्र व पृथ्वीराज चौहान के विरुद्ध हत्या, लूटपाट, चोरी, आगजनी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।