{"_id":"56e458264f1c1be3738b457d","slug":"school-wall-collapsed-storm-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में स्कूल की दीवार ढही, पांच बच्चे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में स्कूल की दीवार ढही, पांच बच्चे घायल
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के माधवपुर दिघौता गांव में रोज की तरह माता विद्यादेवी पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य चल रहा था। कक्षा 1 से 5 तक चलने वाले इस विद्यालय को मान्यता नहीं प्राप्त है। यहां मिट्टी के गारे से ईंट के खंभे खड़े कर उस पर टीन शेड डाल दिया गया है।
विज्ञापन
चारों तरफ तिरपाल लगाया हुआ है। उसी में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। दोपहर करीब जब तेज हवा चलने लगी तो हवा के दबाव से बांस में कील के सहारे जड़ा गया टीन उखडने लगा। यह देख शिक्षक ने खतरा भांपते हुए छात्र छात्राओं से फौरन कक्षा से बाहर निकलने को कहा।
विज्ञापन
इस बीच हवा और तेज हो गई। छात्र छात्राएं बाहर की तरफ भागने लगे। इसी दौरान टीन शेड समेत दीवार ढह गई। पांच बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इससे ने जख्मी हो गए। इनमें कक्षा तीन के विवेक कुमार, आरती, मेहदी हसन, ग्राम प्रधान मोहित का पुत्र व एक अन्य छात्र शामिल था। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। तमाम ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
आननफानन में घायल छात्र छात्राओं को मड़हरा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ग्राम प्रधान के बेटे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। उधर घटना से स्थानीय लोगों में विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उनका कहना है कि प्रवेश के समय तो बच्चों को विभिन्न प्रकार की सुविधा दिए जाने की बात बढ़ चढ़कर की जाती है, लेकिन बाद में इस तरफ किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया। छात्र छात्राओं के हित से खिलवाड़ किए जाने का ही नतीजा रहा कि इस प्रकार की घटना हुई। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।