फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Serial-film screenwriter Meraj Zaidi is no more, dead

प्रयागराज : धारावाहिक-फिल्मों के पटकथा लेखक मेराज जैदी नहीं रहे, सुपुर्दे खाक

Fri, 01 Mar 2024 11:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 11:16 AM IST
सार

मेराज जैदी अपने पीछे बेटे शोएब, शेखू, शेरू और बेटियों सुनैना, उजमा से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। मूलरूप से उन्नाव में जन्मे मेराज अरसा पहले दांदूपुर के ही हो गए थे। उन्होंने झांसी की रानी, वीर शिवाजी, शोभा सोमनाथ की, आपकी अंतरा, राजा का बाजा सहित दर्जनों धारावाहिकों के लिए कथा, पटकथा, संवाद लेखन किया था।

विज्ञापन
Serial-film screenwriter Meraj Zaidi is no more, dead
मेराज जैदी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को छोटे पर्दे पर जीवंत करने वाले सुप्रसिद्ध पटकथा लेखक मेराज जैदी नहीं रहे। बृहस्पतिवार की भोर में तकरीबन तीन बजे उन्होंने अपने दांदूपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह तकरीबन 76 वर्ष के थे और बीते एक माह से बीमार थे। दोपहर बाद उन्हें दांदूपुर कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


वह अपने पीछे बेटे शोएब, शेखू, शेरू और बेटियों सुनैना, उजमा से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। मूलरूप से उन्नाव में जन्मे मेराज अरसा पहले दांदूपुर के ही हो गए थे। उन्होंने झांसी की रानी, वीर शिवाजी, शोभा सोमनाथ की, आपकी अंतरा, राजा का बाजा सहित दर्जनों धारावाहिकों के लिए कथा, पटकथा, संवाद लेखन किया था।
विज्ञापन


संवाद लेखन के अतिरिक्त वह मशहूर नाट्य निर्देशक, गीतकार और अभिनेता भी रहे। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म गोंगर 2 में अपनी अदाकारी से दुनिया का ध्यान खींचा था। लोक संस्कृति विकास संस्थान के निदेशक शरद कुमार मिश्र ने कहा, इतनी बेबाक जिंदगी और ऐसा तरंगित शब्द सागर इतनी खामोशी से विदा होगा, सोचा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष हसन नकवी ने कहा, जैदी का जाना अपूरणीय क्षति है। वह अजीम शख्सियत के मालिक थे। उनकी अंतिम यात्रा में परिजनों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लेखक, रंगकर्मी, रचनाकार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed