फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rail

रेल कर्मियों की वजह से ही आम लोगों तक पहुंच पा रही आवश्यक वस्तुएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
rail
रेल संचालन के साथ ही रेलवे ट्रैक और ओ एच ई का रखरखाव भी रेलकर्मी नियमित रूप से कर रहे हैं - फोटो : AMAR UJALA
प्रयागराज। कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉक डाउन के बावजूद भी आम लोगों तक जरूर की हर वस्तु में पहुंच रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलकर्मी लगातार काम कर रहे हैं। उनके काम करने की वजह से ही माल गाड़ियों का संचालन हो रहा है और उसी के माध्यम से देश के तमाम भागों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। कोविड-19 के कारण देशव्यापी लाकडाउन के समर्थन में, भारतीय रेलवे ने अपनी यात्री गाड़ियों की सभी आवाजाही रोक दी है। इस स्थिति में, देश के हर कोने में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति होना आवश्यक है। इसलिए इस लॉकडाउन के बीच, प्रयागराज मंडल के रेलवे कर्मचारी, अपनी जान जोखिम में डालकर, मालगाड़ियों को सुरक्षित चलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डीआरएम प्रयागराज अमिताभ ने बताया कि दाल, गेहूँ, चावल, नमक, सब्जियाँ, दवा, दूध तथा कोयले जैसी आवश्यक वस्तुएँ बिना किसी देरी के देश के विभिन्न हिस्सों में पहुँच रही हैं । मिर्जापुर, प्रयाग राज, फतेहपुर, कानपुर, अलीगढ़, टूंडला, इटावा के सिग्नल और दूरसंचार विभाग के हजारों रेलवे कर्मचारी फील्ड सिग्नल, पॉइंट, ट्रैक सर्किट आदि का नियमित रखरखाव करके देश की सेवा 24 * 7 कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारी कोरोनावायरस से पैदा होने वाली समस्याओं से डरते नहीं हैं बल्कि इसे एक चुनौती के रूप में ल रहे हैं । सभी सावधानियों का पालन करते हुए वह अपने देश की सेवा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed