{"_id":"5e8882dd8ebc3e7745353ac4","slug":"help-line-number146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंच पैकेट बंटवाने के साथ ही सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लंच पैकेट बंटवाने के साथ ही सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
Sat, 04 Apr 2020 06:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Reeta
- फोटो : प्रयागराज
सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने कोरोना बीमारी के चलते प्रयागराज के फंसे अन्य प्रदेशों में लोगों के लिए अपने निजी सचिव का मोबाइल नंबर जारी किया है । भाजपा नेता एवं सांसद प्रयागराज के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया अन्य प्रदेशों में फंसे हुए प्रयागराज के लोगों की सहायता के लिए 9839880044 जारी किया है । इसका संचालन प्रोफेसर जोशी के निजी सचिव देव वर्मा कर रहे हैं। हिंदी सांसद रीता जोशी रविवार को प्रयागराज भी पहुंच रही हैं।
प्रयागराज सांसद ने प्रयागराज डीएम एवं एमएनआईटी निदेशक से एमएनआईटी कैंपस में लॉक डाउन के दौरान फंसे मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिये भी कहा है । बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ के कई मजदूर लॉक डाउन की वजह से यहां फंस गए हैं। अभिषेक शुक्ला के मुताबिक़ डा जोशी को बिलासपुर के सांसद अरुण साव ने दूरभाष पर संपर्क कर यह जानकारी दी। इसके बाद एमएनएनआईटी के निदेशक ने 10 किलो आटा, 10 किलो चावल ,10 किलो दाल एवं सब्जियां मजदूरों को उपलब्ध करवाई।
उधर सांसद की ओर से शनिवार को 1000 फूड पैकेट बांटे गए ।फूड पैकेट बांटने वालों में प्रमुख रूप से मनु कक्कड़ ,रजत कुमार ,सनी कुमार, रेखा देवी ,फूलमती ,वंदना देवी, शुभम भटनागर, शिवम कुमार मंगल आदि उपस्थित रहे।