{"_id":"56dc91c54f1c1b10578b45d1","slug":"crime-news-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चिता से कब्जे में लिया महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चिता से कब्जे में लिया महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर पर चोट लगने के बाद अस्पताल में मृत महिला का शव नैनी थाने की पुलिस ने अरैल घाट पर लगी चिता से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर रविवार दोपहर यह कार्रवाई की। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पति ने ही उसे पीटा था, जिसकी वजह से सिर पर चोट आई थी। हालांकि पति ने इस बात से साफ इनकार किया। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मेजा में कोहराड़ घाट निवासी शशिकांत तिवारी निजी स्कूल में शिक्षक है। उनका ब्याह लेड़ियारी के पास डीही खुर्द गांव की इंद्रावती के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। 13 साल का आयुष्य और सात साल की बेटी आस्था। पांच रोज पहले इंद्रावती नारीबारी में अपनी बहन के यहां शादी में शामिल होने गई थी। वहां 42 वर्षीय इंद्रावती चक्कर खाकर गिरी और बेसुध हो गई। मायके वाले उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां इलाज के बाद उसे ससुराल पहुंचा दिया। हालत बिगड़ने पर पति शशिकांत ने इंद्रावती को शहर में निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों ने मौत की वजह ब्रेन हैमरेज बताया। ससुराल वाले इंद्रावती का शव अंतिम संस्कार की खातिर अरैल में गंगा घाट ले गए। वहां अंत्येष्टि की तैयारी हो रही थी तभी मायके वालों की शिकायत पर नैनी थाने की पुुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को चिता से उतारा और सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई मनोज कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही इंद्रवती को पति शशिकांत मारता-पीटता था। नारीबारी में बहन के यहां शादी में जाने से पहले उसे शशिकांत ने पीटा और सिर लोहे की आलमारी से टकरा दिया था। सिर की उसी चोट ने इंद्रावती की जान ले ली। नैनी थाने में मायके और ससुराल पक्ष वालों के बीच देर तक झड़प होती रही। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।