{"_id":"56e323df4f1c1b67238b4568","slug":"comissnor-house-inside-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर आवास के सराफा कारोबारी से लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमिश्नर आवास के सराफा कारोबारी से लूट
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज में कमिश्नर आवास के पास के शुक्रवार सुबह स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कारोबारी की कार रोक ली। स्कार्पियो से उतरे बदमाश कारोबारी से ज्वेलरी से भरा बैग और नगदी छीनने लगे। कार में बैठे लोगों ने विरोध किया तो बदमाश ने तमंचे की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। तब आधा दर्जन की संख्या में सेना के जवान गुजर रहे थे। शोरगुल सुनकर वे दौड़े तो स्कार्पियो सवार बदमाश भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश में सिंगरौली के देवसर बाजार के रहने वाले संतोष सोनी सराफा कारोबारी है। उनकी देवसर बाजार में आभूषण की दुकान है। वह बृहस्पतिवार को अपनी बहन की शादी करने फाफामऊ आए थे। शुक्रवार सुबह शादी के बाद वह अल्टो कार से परिवार के चार लोगों के साथ घर लौट रहे थे। कमिश्नर आवास के पास स्कार्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोक लिया। बदमाश नगदी और जेवर से भरा बैग लूटने लगे। बदमाशों ने सात हजार रुपये नगदी छीन लिया था। बैग को लेकर छीनाझपटी चल रही थी। तभी सेना के आधा दर्जन जवान आते दिखे। शोर गुल सुनकर जवान दौड़े तो स्कार्पियो सवार बदमाश भाग निकले। संतोष कर्नलगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। पूछताछ के बाद पता चला कि गाड़ी में टक्कर को लेकर विवाद था। फिलहाल एफआईआर लिखकर जांच की जा रही है।