{"_id":"56e1d1964f1c1bd5488b461c","slug":"accident-in-handia","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने निकली छात्रा को ट्रक ने रौंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने निकली छात्रा को ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो,इलाहाबाद
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
बजाज पल्सर सीएस400
- फोटो : Bikedekho
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। रिश्तेदार के साथ बाइक से परीक्षा देने निकली छात्रा को बृहस्पतिवार सुबह बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। झूंसी में अंदावा बाईपास के पास ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहा युवक छिटक कर दूर गिरा, जबकि छात्रा ट्रक के नीचे आ गई। छात्रा ट्रक के पहिये में फंसकर काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस से एसआरएन भेजा। झूंसी पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिर्जापुर में बंधु का पूरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके तीन बेटों और दो बेटियों में सबसे छोटी संगीता हनुमानगंज के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रही थी। बृहस्पतिवार सुबह वह रिश्तेदार लवकुश के साथ बाइक से परीक्षा देने आ रही थी। सुबह लगभग साढ़े छह बजे अंदावा बाईपास के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लवकुश बाइक से छिटककर दूर गिरा, जबकि संगीता ट्रक के पिछले चक्के में फंस गई।
ट्रक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग पहुंचे तो संगीता दम तोड़ चुकी थी। उसका शव भी क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल लवकुश को एसआरएन भेजा। सूचना पाकर झूंसी पुलिस पहुंची। पुलिस ने हादसे की सूचना संगीता के घरवालों को दी तो कोहराम मच गया। घरवाले एसआरएन पहुंचे।