exclusive : केबीसी में अमिताभ बच्चन को याद आया अपना गांव बाबू पट्टी, कहा- वहां स्कूल बनवाने की इच्छा
बिग बी अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को ‘ कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)’ कार्यक्रम में अपने गांव बाबू पट्टी प्रतापगढ़ को याद किया। इस दौरान अमिताभ से एक प्रतिभागी के रिश्तेदार ने आग्रह किया कि वह अपने गांव बाबू पट्टी जरूर जाएं। इस पर अमिताभ ने कहा कि पिछले दिनों ही उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाबू पट्टी जाने की चर्चा की। कहा कि मुझे वहां जाना है और वहां के लिए कुछ करना भी है। भले ही वह स्कूल का निर्माण हो या फिर कुछ और।
दरअसल केबीसी में भिलाई की प्रतिभागी अंकिता सिंह से मीराबाई को लेकर एक सवाल पूछा गया था। इस पर अंकिता ने लाइफ लाइन का प्रयोग करते हुए जौनपुर में रहने वाले अपने मौसा को फोन करने को कहा। फोन मिला तो अंकिता के मौसा ने अमिताभ बच्चन से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि बाबू पट्टी, जो बिग बी का गांव है, वहां रहने वाले लोग चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव आएं। अमिताभ ने उन्हें निराश नहीं किया। कहा कि वह बहुत जल्द बाबू पट्टी आएंगे।
जब वह घर लौटीं तो पिता हरिवंश राय के कुछ साहित्यकार मित्रों ने कहा अगर आपके बेटा हुआ तो उसका नाम इंकलाब रखना, क्योंकि उस आंदोलन में इंकलाब जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। पैदा होने के बाद भी मुझे इंकलाब पुकारा भी गया, लेकिन बाद में कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर मेरा नाम अमिताभ रखा गया।