फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए अनशन जारी, अब तक 16 छात्र अस्पताल में भर्ती

ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए अनशन जारी, अब तक 16 छात्र अस्पताल में भर्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। अब तक 16 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक परीक्षाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। उच्च स्तरीय समिति के गठन के बावजूद कोई निर्णय न लिए जाने से छात्रों में नाराजगी है। समिति की रिपोर्ट पर आज कोई निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों और छात्र प्रतिनिधियों के बीच चार दिन पहले वार्ता हुई थी। छात्र चाहते हैं कि उनकी मांगों पर तुरंत निर्णय लिया जाए। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक एवं परास्नातक की ऑफलाइन परीक्षाओं की तिथि घोषित कर चुका है। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के निर्णय को नहीं बदलता है तो परिसर में हंगामा बढ़ेगा। इसी वजह से छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विश्वविद्यालय 26 फरवरी से एक मार्च तक बंद रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव है कि शुक्रवार को कोई निर्णय ले लिया जाए। ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर आज भी छात्रों का आमरण अनशन जारी है। छात्रों ने तय किया है कि विश्वविद्यालय में छुट्टी होने के बावजूद अनशन पर बैठे रहेंगे और मांगे पूरी होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed