फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two more case of corona confirm in jn medical college. both are from noida.

नोएडा के 2 नए केस कोरोना पॉजिटिव कंफर्म, अब 41 हुए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
two more case of corona confirm in jn medical college. both are from noida.
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। नोएडा के दो और केस कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कंफर्म पाए गए हैं।
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 648 कोरोना संदिग्ध मामले जांच के लिए आ चुके हैं। अब तक नोएडा के कुल 41 मामले कोरोना संक्रमण के कंफर्म हो चुके हैं। 3 केस बुलंदशहर के हैं। एक मामला मुरादाबाद का है और एक आगरा का है । इस तरह 46 केस कोरोना संक्रमण के अब तक कंफर्म हुए हैं । अलीगढ़ का अभी तक कोई भी मामला कोरोना संक्रमण का नहीं आया है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवाई कहते हैं सबसे अधिक मामले नोएडा के आए हैं और लगभग सभी मामलों में ट्रैवल हिस्ट्री की बात सामने आई है। यानि कि सभी ने विदेश यात्रा की है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अकराबाद से एक केस की जांच मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी । जिसके कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही जा रही थी लेकिन जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई । इस तरह अलीगढ़ में अभी तक कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed