फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gbana beating murder of a young man divyanga

गभाना में दिव्यांग युवक की पीट-पीट कर हत्या

Wed, 09 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gbana beating murder of a young man divyanga
प्रमाोद का फाइल पऊफाेटाो - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
क्षेत्र के गांव भुकरावली में दिव्यांग युवक की पीट-पीट कर लाठी डंडे से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव भुकरावली निवासी डोली लाल के दो बेटों रामेश्वर और प्रमोद में छोटा बेटा प्रमोद (35 वर्ष) दिव्यांग था। वह अपने घर के बाहर चाय की दुकान चलाता था। 15 वर्ष पहले पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाई अलग हो गए।
विज्ञापन


रामेश्वर ने अपनी जमीन बेचकर अतरौली के तेवतू गांव में दोनों भाइयाें के नाम 70 बीघा जमीन खरीद ली और अपने परिवार के साथ वहीं पर रहने लगा। प्रमोद की शादी नहीं हुई थी इसलिए वह भुकरावली में ही चाय की दुकान चलाकर जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात्रि में खाना खाकर प्रमोद अपने निर्माणाधीन मकान में सो गया। रात्रि मेें अज्ञात लोगों ने उसकी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी । मंगलवार सुबह दूधिया दूध देने आया तो प्रमोद को देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी।


सूचना पर एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, सीओ देवेंद्र सिंह व थाना प्रभारी मोहम्मद असलम मौके पर पहुंच गये और घटना के बारे में जानकारी ली। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति को लेकर प्रमोद की हत्या की गई है। फिलहाल हत्या के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed