{"_id":"56dc95d44f1c1b5a578b45a4","slug":"fake-call-on-police-controll-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर फेक कॉल करने वालाें पर होगा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 नंबर पर फेक कॉल करने वालाें पर होगा मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
फेक काॅल
- फोटो : File Photo
अलीगढ़। पुलिस कंट्रोल रूम की सेवा-100 पर भी फेक कॉल आ रही हैं। यह देख खुद एसपी सिटी दंग हैं और उन्होंने ऐसे कॉलर को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तक की चेतावनी दी है। साथ में कहा है कि उन्हें पहली बार में समझाया जाएगा। अगर उनके नंबर से कॉल आना बंद नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
एसपी सिटी अंशुल गुप्ता ने मीडिया को दी जानकारी के अनुसार उनके सामने ऐसा प्रकरण आया कि सेवा-100 का नंबर रिसीव नहीं हो रहा। इस पर उन्होंने खुद कॉलर बनकर जब कॉल किया और फोन रिसीव न होने का कारण पूछा तो जवाब आया कि अक्सर ऐसा हो रहा है कि कंट्रोल रूम को बेवजह फोन मिलाया और फिर कोई बात नहीं कर रहा।
इसके बाद जब लगातार फोन आता है तो स्टाफ उठाता नहीं है। इसी बीच दूसरे नंबर से कॉल आने पर यह सोचकर नहीं उठाता कि परेशान करने वाला दूसरे नंबर से कर रहा है। इसी कन्फयूजन में यह होता है। इस पर एसपी सिटी ने निर्देशित किया है कि ऐसे नंबरों को सूचीबद्ध किया जाए। इनके नाम पते लेकर उन्हें चेताया जाएगा। फिर उन पर मुकदमा या अन्य तरह की सख्त कार्रवाई होगी।