{"_id":"56dddd714f1c1b9f268b45df","slug":"carbines-looted-from-richard-gunner","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता के गनर से कारबाइन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीता के गनर से कारबाइन लूटी
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
कारबाइन लूटी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली से पूर्व बसपा प्रत्याशी व बिल्डर स्व.धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी संगीता चौधरी के गनर से सोमवार शाम बदमाशों ने कारबाइन और 25 कारतूस लूट लिए। यह सनसनीखेज घटना उस समय हुई, जब संगीता अपने तालानगरी में अविकसित कॉलोनी के मकान पर घूमने गई थीं और गनर बाहर वाले कमरे में बैठकर खाना खा रहा था।
कारबाइन लूट की खबर पर डीआईजी-एसएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। देर रात तक इलाके में कांबिंग जारी थी।
क्वार्सी के सिल्वर अपार्टमेंट रामघाट रोड निवासी संगीता चौधरी के पति ने काफी पहले तालानगरी में किढ़ारा रोड पर करीब एक किमी अंदर जाकर एक साइट शुरू की थी। इस साइट पर एक सैंपल के रूप में मकान भी बनाया था, जो खुद संगीता के नाम से है।
इसके बाद वहां कोई मकान नहीं बना और आसपास भी सुनसान है। इन दिनों उस मकान में संगीता का ड्राइवर शीलू अपनी पत्नी बीना व बेटे अविनाश के साथ रहता है। अक्सर संगीता वहां अपने बच्चों के साथ घूमने चली जाती हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भी वह सरकारी गनर धर्मेंद्र सिंह, निजी सुरक्षाकर्मी सुमित के साथ उसी मकान पर पहुंचीं।
विज्ञापन
इसके बाद गाड़ी को उनका निजी सुरक्षाकर्मी एवन यह कहकर ले गया कि मम्मी (संगीता की सास) को डॉक्टर के पास ले जाना है। एवन के गाड़ी लेकर जाते समय यह भी तय हुआ कि पापा (संगीता के ससुर चंद्रपाल सिंह) गाड़ी लेकर आएंगे तो आप लोग उनके साथ आ जाना। इसके बाद सभी लोग मकान पर ही रह गए।
इस दौरान ड्राइवर शीलू की पत्नी ने खाना बनाया और सभी लोग वहीं खाने की तैयारी में थे। संगीता घर के अंदर वाले कमरे में बैठी मोबाइल पर कुछ कर रही थीं। बाहर के कमरे में सोफे पर बैठा गनर धर्मेंद्र खाना खा रहा था। सुमित भी उसी कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। तभी चेहरे बांधे चार-पांच बदमाश कमरे में आ गए।
उन्होंने धर्मेंद्र पर तमंचा तान दिया और उससे सीधे कारबाइन मांगी। कारबाइन धर्मेंद्र के पीछे रखी थी। पहले धर्मेंद्र ने विरोध किया, मगर बदमाश ने सख्त रुख अपनाया तो चुपचाप कारबाइन दे दी। जिसके साथ 25 कारतूस भी थे। इसके बाद जब बदमाश वापस चलने लगे तो धर्मेंद्र व सुमित खड़े हुए। मगर तभी सुमित का 4 साल का बेटा आ गया, जिस पर बदमाशों ने तमंचा तान दिया और यह कहते हुए धमकी देकर चले गए कि पीछा किया तो मार दिए जाओगे। इसके बाद बदमाश पैदल किढ़ारा की ओर भाग गए।
लूट की सूचना पर डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एसएसपी जे रविंदर गौड़ के अलावा एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, सभी सीओ, सभी एसओ भी पहुंच गए। घटना के संबंध में संगीता चौधरी ने तहरीर क्वार्सी थाना प्रभारी को दी है, जिसमें अपने विपक्षी पर आरोप लगाया है कि उन्हीं ने इस घटना को अंजाम दिलाया है।