फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died on the way from Delhi to Morena.

लॉक डाउन में दिल्ली से पैदल मुरैना जा रहे युवक की आगरा में मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
young man died on the way from Delhi to Morena.
- फोटो : AMAR UJALA
आगरा। लॉक डाउन में दिल्ली से पैदल मुरैना जा रहे एक युवक की शनिवार सुबह सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, परिजनों को सूचना दे दी गई है। \nमृतक रघुवीर पुत्र राम लाल (40) निवासी गांव बरफड़ा, मुरैना है। दिल्ली के तुगलकाबाद में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। यह रेस्टोरेंट्स फूड्सर्विस से जुड़ा हुआ है। रघुबीर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। लॉक डाउन के बाद घर वापस लौट रहा था। साधन नहीं होने की वजह से पैदल ही घर आ रहा था। वह दिल्ली से अपने घर के लिए दो साथियों संजय व एक अन्य के साथ चल दिया। \nशनिवार सुबह पांच बजे सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर गुप्ता हार्डवेयर के सामने पहुंचते ही अचानक सीने में दर्द हुआ। हार्डवेयर शॉप मालिक वहां पर खड़े थे। उन्होंने उसको परेशान देखा तो पास पहुंचे। रघुवीर ने उन्हें सीने में दर्द होने की बात कही। उन्होंने सोचा कि पैदल चलने की वजह से हो रहा होगा। दुकान के सामने तिरपाल बिछाकर उन्होंने आराम करने को कह दिया। घर से चाय और बिस्कुट लाकर उसे खिलाए। इसके बाद तबियत बिगड़ती गई।
विज्ञापन
उसने अपने साले से फोन पर बात की। साले ने कहा, पुलिस को फोन मिलाओ, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। एक राहगीर मदद के लिए आया। रघुवीर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा। रणवीर के साले अरविंद सुबह नौ बजे पहुंच गए।
विज्ञापन
बॉक्स हजारों मजदूर आ रहे पैदल कोरोना से जंग को देश में लॉकडाउन होने के बाद शहरों से हजारों मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। कोई वाहन चलने की वजह से उन्हें पैदल ही आना पड़ा रहा है। इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed