फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   you get ticket on Small stations easily

छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी मिल सकेंगे टिकट

Fri, 11 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 11 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
you get ticket on Small stations easily
49 ई श्रेणी के स्टेशनों पर तैनात होंगे टिकट बुकिंग एजेंट - फोटो : demo pic
यमुना ब्रिज, बिचपुरी, शमसाबाद, रायभा और फरह जैसे ई-श्रेणी के छोटे स्टेशनों से ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को टिकट लेने के लिए दूसरे स्टेशनों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। रेलवे ने 49 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) तैनात करने का फैसला किया है। ये एजेंट कंप्यूटरीकृत अनारक्षित टिकट विक्रय कर सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के वाणिज्य विभाग की ओर से हाल्ट एजेंट के बाद स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंटों को तीन साल की अवधि के लिए कमीशन के आधार पर तैनात करने को आवेदन मांगे गए हैं। इसके पूर्व भांडई उदी रेल लाइन के हाल्ट पर रुकने वाली डेमू पैसेंजर में यात्रियों को टिकट विक्रय करने को हाल्ट एजेंट तैनात करने का फैसला किया गया, लेकिन अभी तक हाल्ट एजेंट नहीं बनाए जा सके हैं।
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल में फरह, छलेसर, बिवाई, भांडई, तांतपुर, बाद, कीथम, एत्मादपुर, घोसराना, रुनकता, करनपुरा, मनिया, मोरा, ऊंटवाड़ (धौलपुर), बिल्लोचपुरा, कुबेरपुर, सरमथुरा, आगरा सिटी, चिकसाना, मिढ़ाकुर, परखम, आझई, शोलाका, गोविंदगढ़, डीग, छाता, फतेहाबाद, बाह, रूंधी समेत कई स्टेशन हैं, जहां से प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री यहां रुकने वाली गाड़ियों से सफर करते हैं, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण ज्यादातर कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्री बेटिकट ही सफर करते हैं। लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए वे नजदीकी स्टेशनों से टिकट बुकिंग कराते हैं। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि जल्द ही टिकट बुकिंग एजेंट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed