{"_id":"5e7c5fad8ebc3e72c22b1786","slug":"work-in-office-labar-without-ration-card37","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में ही चल रहा राशन कार्ड से वंचित श्रमिकों का चिह्नीकरण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दफ्तर में ही चल रहा राशन कार्ड से वंचित श्रमिकों का चिह्नीकरण
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला पूर्ति विभाग श्रमिकों को खाद्यान उपलब्ध कराने संंबधी योजना को अमली जामा पहनाने में जुटा है। निगम,मनरेगा एवं श्रम विभाग प्रेषित श्रमिकों की सूची में से राशन कार्ड विहीन मनरेगा,कांच व निर्माण वं दिहाडी श्रमिकों के नाम तलाशे जा रहे हैं। संपूर्ण देश में लॉक आउट की घोषणा के बाद पूर्ति विभाग ने सर्वे कार्य स्थगित कर दिया है। मनरेगा के तहत जिले में 72988 श्रमिक पंजीकृत हैं। श्रम विभाग द्वारा पूर्ति विभाग को उपलब्ध कराई सूची के अनुसार भवन एवं सन्निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों की संख्या 69255 है। जबकि फुटपाथ पर बैठ कर सामान बेचने वाले 255 दिहाडी मजदूरों की सूची नगर निगम ने पूर्ति विभाग को दी है। शासन स्तर से जारी निर्देशों के तहत इन सभी श्रमिकों को माह अप्रैल की पहली तारीख से 15 किलोग्राम चावल व 20 किलोग्राम गेहूँ उपलब्ध कराना है। लेकिन इसके लिए सभी श्रेणी के श्रमिकों के पास राशन कार्ड होना जरूरी है। ऐसेे में जिन मनरेगा,श्रम अथवा दिहाडी मजदूरों के राशन कार्ड नहीं बने हैं।उनके राशन कार्ड बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए गत दिनों डोर टू डोर सर्वे भी शुरू हुआ। लेकिन 21 दिनों के लॉक आउट की घोषणा के बाद उक्त कार्य स्थगित हो गया है। अब पूर्ति विभाग के नगर निगम, श्रम एवं मनरेगा सेल द्वारा दी गई श्रमिकों की सूची में से राशन कार्ड से वंचित परिवारों के नाम खंगालने में जुटे हैं। डीएसओ राजेश कुमार के मुताबिक विभागों द्वारा प्रेषित सूची की जांच कर रहे हैं। छंटनी कर वंचित परिवारों को राशन कार्ड जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA