फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   social distance MP

सामाजिक दूरी को भूले सांसद, मॉस्क वितरण के दौरान लगी भीड़ 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
social distance MP
- फोटो : AMAR UJALA
फ़िरोज़ाबाद। कोरोना से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार घरों में रहने और सामाजिक दूरी की अपील कर रहे हैं। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में स्वयं उन्होंने इस व्यवस्था का पालन किया, लेकिन गुरुवार को फिरोजाबाद के भाजपा सांसद जब मास्क बांटने जसराना पहुंचे को सामाजिक दूरी की अपील को भूल गए। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई लेकिन वह और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता मास्क बांटते रहे।  फिरोजाबाद सांसद डा. चंद्रसेन जादौंन ने जसराना के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मॉस्क का वितरण किया गया। इस दौरान कस्बा के मुख्य चौराहे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। वहीं सब्जी मंडी पर मास्क बांटने के दौरान हॉक-टॉक भी हो गई।लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने एवं मॉस्क वितरित करने के लिए डा. चंद्रसेन जादौंन ने कार्यकर्ताओं के साथ जसराना क्षेत्र में मॉस्कों को वितरण किया। मास्क वितरण के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ देख मास्क वितरण करने वालों के हाथ पैर फूल गए। मॉस्क वितरण के दौरान शिवम चौहान, डा. सत्यपाल सिंह राजपूत, पूरन सिंह लोधी, अवनीश शर्मा, टीटू चौहान आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed