{"_id":"56e311d14f1c1b05208b4568","slug":"sex-racket-busted-12-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिकंदरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 12 पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 12 पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा में शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा। थाने से कुछ मीटर की दूरी पर बाई का बाजार स्थित होटल जागृति और नेमीनाथ कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में दोपहर तकरीबन एक बजे एक साथ दोनों जगहों पर छापा मारा। यहां से छह युवतियों और छह युवकों को हिरासत में लिया गया। इनमें दो युवतियां पश्चिम बंगाल, दो दिल्ली और दो आगरा की हैं। पुलिस ने सिकंदरा स्थित एक अन्य होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी पर छापा मारा तो वहां कुछ नहीं मिला।
होटल जागृति से तीन युवक और तीन युवतियों को पकड़ा गया, जबकि कुछ युवक भाग गए। पुलिस के मुताबिक, होटल गुड्डू यादव का है। नेमीनाथ काम्प्लेक्स के बेसमेंट में रेस्टोरेंट में बने कमरों से तीन युवक और तीन युवतियां पकड़ी गईं। थाना प्रभारी सिकंदरा का कहना है कि बरहन के ललित, डौकी के मनोज, रसूलपुर (फीरोजाबाद) के मुकेश, सिकंदरा क्षेत्र के बबलू, नरेश और छोटू को हिरासत में लिया गया है। आरोपी ललित खुद को जागृति होटल का रिसेप्शनिस्ट बता रहा है। एक युवती ने उसे अपना पति बताया है। वह उसे खाना देने होटल आने की बात कह रही थी। पुलिस टीम में एएसपी अनुराग वत्स, एसओ सिकंदरा, एसओ महिला थाना शामिल थीं।
व्हाट्स एप पर फोटो, फोन पर फाइनल
पुलिस पूछताछ में पता चला कि होटल में कॉल गर्ल्स को बुलाने के लिए व्हाट्स एप पर फोटो मंगवाई जाती थी। ग्राहक इसे देख जिस युवती को फाइनल करते थे, उसे फोन किया जाता था।
विज्ञापन
दिल्ली की युवतियों से मिले वोटर कार्ड
दिल्ली के सरिता विहार की युवतियों से दो वोटर आईडी कार्ड मिले। इन पर शास्त्रीपुरम साइट सी का पता लिखा था। उन्होंने खुद को दिल्ली की एक यूनीवर्सिटी की छात्रा बताया। पुलिस का कहना है कि यह आईडी फर्जी हो सकती हैं। होटल मेें रुकने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया होगा।
पति से तलाक के बाद सेक्स रैकेट में फंसी
दिल्ली की एक युवती ने पुलिस को बताया कि पति से तीन साल पहले उसका तलाक हो गया था। पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक सहेली जिस्मफरोशों के चंगुल में थी। वह शादी के बाद दिल्ली से बाहर चली गई। मगर, उसके जाने के बाद दलालों ने उससे संपर्क किया। नौकरी का झांसा देकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। ललित उसे फोन करके बुलाता था। वह अपनी सहेली को भी लेकर आती थी। एक दिन के 10-15 हजार रुपये देता था।
नौकरी का झांसा देकर लाया युवक
पश्चिम बंगाल की युवती का कहना था कि उसके पिता रिक्शा चालक हैं। एक महीने पहले गांव का युवक उसे नौकरी का झांसा देकर लाया था और यहां एक महिला के पास छोड़ गया। वहीं पश्चिम बंगाल की ही दूसरी युवती प्रेमी के साथ आई थी। वह उसे छोड़कर चला गया। वहीं सिकंदरा क्षेत्र की एक युवती ने रेस्टोरेंट में किसी काम से आने की बात कही।