फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scam in gobernment appointments say bjp M.l.A

भाजपा विधायक ने सरकारी नियुक्तियों में लगाए घोटाले के आरोप

Sun, 13 Mar 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
scam in gobernment appointments say bjp M.l.A
भ्‍ााजपा‌ ‌व‌िध्‍ाायक याोगेंद्र उपाध्‍याय - फोटो : अमर उजाला आगरा
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आगामी प्रतियोगी परीक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन) एवं सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा शारीरिक विकलांग (बैकलॉग/विशेष चयन) के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें वर्ष 2012-13 के डिग्री धारक ही अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते थे। मगर, यह परीक्षा वर्ष 2016 तक की रिक्तियों के लिए 10 अप्रैल 2016 को आयोजित की जा रही है। ऐसे में विधायक का कहना है कि इससे लाखों होनहार छात्र-छात्रा इस परीक्षा में बैठने से वंचित रह जाएंगे। इस परीक्षा के लिए वर्ष 2015-16 के डिग्री धारकों को भी शामिल किया जाना चाहिए था। योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि वर्ष 2014 में ही वर्ष 2016 की रिक्तियां के लिए आवेदन कैसे मांगे जा सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, विधायक ने एनआरएचएम के तहत हाल ही में फीरोजाबाद, मुजफ्फर नगर आदि शहरों में संविदा पर 55 दंत चिकित्सकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। ये भर्ती 31 मार्च तक के लिए होनी थी। अब जबकि वित्तीय वर्ष खत्म होने को है, तब इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होेंने इन भर्तियों में घोटाले का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed