फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain in agra

किसानों पर फिर आफत के ओले, बारिश भी

Sat, 12 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 12 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
rain in agra
शुक्रवार रात अचानक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरोे
बारिश एक बार फिर किसानों पर कहर बनकर टूटी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने चेतावनी जारी की थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। यह पूर्वानुमान शुक्रवार रात को सच भी साबित हुआ। करीब पौने दस बजे मौसम ने अचानक करवट ली और गरज चमक के साथ बादल बरस पड़े।
विज्ञापन


इससे आलू, सरसों और गेहूं की फसल खराब हो सकती है। पथौली में तेज बारिश होने के साथ ओले गिरे हैं। सप्ताह भर पहले ही ओलों और बारिश ने इन तीनों फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। इसी तरह रात में भी पारा सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 17.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे, लेकिन रात को आंधी संग हुई तेज बारिश नेे मौसम बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में चार से छह डिग्री की कमी हो गई। यह किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनी। आलू की खोदाई अभी 35 फीसदी रह गई है और खोदा हुआ आलू खेतों में ही पड़ा है। मौसम विभाग की चेतावनी, रविवार तक तेज बारिश की आशंका पर किसानों ने खोदाई शुरू कर दी थी, लेकिन शुक्रवार को ही बारिश होने से वह अब फसल को नुकसान से शायद ही बचा पाएंगे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, रविवार रात तक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और ओले भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed