फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown farmers patato

लाक डाउन के बीच किसानों ने बढ़ाई आलू खोदाई की रफ्तार, शीतग्रहों में लगी ट्रैक्टरों की लाइन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
lockdown farmers patato
NA - फोटो : AMAR UJALA
सिरसागंज। एक ओर जहां करोना वायरस के कहर को देखतहुऐ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को 21 दिनों के लिये लाकडाउन कर दिया है, वहीं खेतों में खोदाई के लिये तैयार आलू की फसल जीने मरने का सवाल बन गयी है। लेकिन सरकार के द्वारा किसानों को मिली राहत ने आलू की खोदाई और शीतग्रह तक जाने का रास्ता साफ कर दिया है। वहीं किसानों ने भी प्रशासन और कृषि विभाग से पांच दिनों की मौहलत और मांगी है। सिरसागंज क्षेत्र आलू का मुख्य केन्द्र माना जाता है। होली के साथ ही पूरे क्षेत्र में आलू की खोदाई का काम शुरू हो गया था, लेकिन तेज बरसात ने आलू की खोदाई को लेट कर दिया। लेकिन करोना वायरस के कहर को देखते हुऐ जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को 21 दिनों के लिये लाकडाउन किया तो किसानों की जान आफत में आ गयी। देर रात तक किसान सरकार की गाइड लाइन आने का इंतजार करते दिखे। वहीं आलू किसानों को खोदाई और ढुलाई में राहत मिली तो किसानों की जान में जान आ गयी। बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र में आलू खोदाई का काम जोरों पर लग गया। नगर के बलवीर शीतग्रह में किसानों के लिये विशेष सुविधाऐ भी की गयी हैं। शीतग्रह स्वामी अजय सिंह ने बताया कि किसानों को अपनी ट्राली पर रुकने की जरूरत नही है और जल्द ट्राली खाली कराने के लिये कनवेयर मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। अजय सिंह ने बताया कि यदि किसानों को चार से पांच दिनों की मौहलत मिली तो क्षेत्र में लगभग पूरा आलू खोदाई होकर शीतग्रहों में सुरक्षित हो जाऐगा। किसान सत्यपाल सिंह और आदित्य सिंह ने बताया कि इस वर्ष आलू का दाम सही मिल रहा है, जिससे किसानों को अपनी फसल की बहुत चिंता है उन्होने कहा कि ऐसी विषम परिस्थितियों में भी सरकार ने किसानों के दुख दर्द को समझा और आलू की फसल को खादेने का मौका दिया है।
विज्ञापन

lockdown farmers patato
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन

lockdown farmers patato
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed