फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home delivery test for 21 days, administration starts exercise in agra

होम डिलीवरी की अग्निपरीक्षा, प्रशासन ने शुरू की कवायद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Home delivery test for 21 days, administration starts exercise in agra
आगरा डीएम प्रभू एन सिंह - फोटो : AMAR UJALA
14 अप्रैल तक पूर्णबन्दी से हर किसी को राशन-पानी की चिंता है, दूसरी तरफ जिला प्रशासन के लिए हर जरूरतमंद तक राशन की होम डिलीवरी कराना सबसे बड़ी चुनौती होगी। बृहस्पतिवार को डीएम प्रभू एन सिंह ने रसद व खाद्य आपूर्ति से जुड़ी अवश्यक सेवाओं में होम डिलीवरी के लिए समीक्षा की। डीएम ने बताया कि किराना स्टोर संचलक होम डिलीवरी करेंगे। कल से सभी चीजें व्यवस्थित हो जाएगी। कोई ओवर रेट नहीं लेगा। इनके वाहन व इन्हें परमिशन जारी हो गई हैं। इन्होने काम शुरू किया है। पेट्रोल, गैस, दूध, दवाएं सभी के लिए उपलब्ध रहेंगी। पुलिस करेंगी सहयोग डीएम प्रभू एन सिंह ने एसएसपी बबलू कुमार के साथ बैठक कर गरीब ब असहाय लोगों तक भोजन पहुँचने में सहयोग मांगा। इस काम मे अब स्थानीय पुलिस टीम भी काम करेंगी। गैर पंजीकृत मजदूरों पर संकट लॉकडाउन में सबसे अधिक आर्थिक संकट की मार गैर पंजीकृत रेहड़ी, बेलदार, रिक्शा ऑटो चालक व अन्य मजदूरों पर पड़ी है। इनके काम काज ठप होने से दो वक्त की रोटी का संकट है। ऐसे लोगो के लिए डीएम ने आगरा के दानवीरों से पका हुआ भोजन पहुचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed