फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former cricketer Stephen John told the reason of change in Test cricket

क्रिकेटर स्टीफन ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए कहीं ये बातें, टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की बताई वजह

Wed, 10 Oct 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 10 Oct 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Stephen John told the reason of change in Test cricket
पूर्व क्रिकेटर स्टीफन जॉन रिक्सन। - फोटो : अमर उजाला

आस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर स्टीफन जॉन रिक्सन बुधवार को मथुरा वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां के एक स्कूल में बच्चों के संग बातचीत और मस्ती की। उन्हें वृंदावन अच्छा लगा। इस बीच क्रिकेट के भी अनुभव खुलकर शेयर किए। बच्चे अपने बीच क्रिकेटर स्टीफन जॉन रिक्सन को पाकर बहुत खुश हुए।

विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर स्टीफन का वृंदावन में एक कार्यक्रम तय था। उसी के तहत वे बुधवार को सांदीपनि मुनि स्कूल पहुंचे। यहां बच्चों से मुलाकात की। उनके बीच बैठकर बातचीत की और अपने अनुभवों को बताया। बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए। 
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन्हें देखकर क्रिकेटर स्टीफन मंत्रमुग्ध हो गए। वे भी कई बार कार्यक्रम में बच्चों के बीच हिस्सा बने। अपने बीच बड़े क्रिकेटर को पाकर बच्चों में गजब का उत्साह और हर्ष दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलियन क्रिकेटर स्टीफन जॉन ने वृंदावन का भ्रमण किया। उन्होंने इस पर अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वृंदावन आकर बहुत अच्छा लगा। धार्मिक नगरी बेहद पंसद आई है। उन्होंने सांदीपनि स्कूल की तारीफ की।

Former cricketer Stephen John told the reason of change in Test cricket
पूर्व क्रिकेट स्टीफन जॉन। - फोटो : अमर उजाला

इस बीच वे क्रिकेट पर भी खुलकर बोले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बदलाव का कारण फास्ट क्रिकेट को माना है। पूर्व क्रिकेटर स्टीफन जान रिक्सन ने कहा कि वर्तमान की भारतीय टीम बहुत मजबूत स्थिति में है। लेकिन भारतीय क्रिकेटर विदेशी पिच पर कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। 

उन्होंने कहा कि यहां के क्रिकेट खिलाड़ियों को विदेशी पिच के हिसाब से अपने को ढालना होगा। उसी हिसाब से अभ्यास भी करना होगा। भारतीय टीम में फास्ट गेंदबाजों की अच्छी श्रृंखला है, वहीं स्पिनर भी भारतीय टीम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

पूर्व क्रिकेटर स्टीफन जॉन रिक्सन ने अपने क्रिकेट के दिन भी याद किए। उन्होंने कहा कि वे जब भी भारत में क्रिकेट खेलने आए। वे यहां की पिच के अनुसार अपनी गेंदबाजी में परिवर्तन करते थे और अभ्यास भी यहां की पिच को ध्यान में रखकर ही करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed