फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flour mill sent 15 truck wheat for milling flour in agra

15 ट्रक गेहूं की पिसाई में लगेगा एक सप्ताह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Flour mill sent 15 truck wheat for milling flour in agra
आगरा एफसीआई गोदाम से आटा पिसाई के लिए गेहूं लदे ट्रक रवाना कराते डीएम प्रभू एन सिंह - फोटो : AMAR UJALA
आटे की कमी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 14,730 कुंतल गेहूं शहर की बड़ी फ्लोर मिल व आटा चक्कियों को दिया है, लेकिन चक्कियों में इतने गेहूं की जल्दी पिसाई भी आसान नहीं है। शनिवार को डीएम प्रभू एन सिंह ने एफसीआई गोदाम से गेहूं के 15 ट्रक आटा पिसाई के लिए चिह्नित फ्लोर मिलों के लिए भेजे। डीएम ने बताया कि आटे की कोई कमी नहीं होगी। पिसाई शुरू हो गई है कल से निर्धारित रेट पर आटा जनता को मिलने लगेगा। एक चक्की संचालक ने बताया कि बड़ी फ्लोर मिल में एक दिन में एक हजार कुंतल से आदिक गेहूं की पिसाई नहीं हो सकती। छोटी चक्की क्षमता के अनुसार दिनभर में 1 से 5 कुंतल तक गेहूं पीस सकती है। ------- इनको मिला, इतना गेहूं - 5000 कुंतल आगरा फ्लोर मिल - 7000 कुंतल बीपी फ्लोर मिल एसडीएम सदर की मांग पर - 350 कुंतल बमरौली कटारा में सतेंद्र कुमार पुत्र रामशंकर की आटा चक्की - 500 कुंतल नितेश कुमार राजपूत आटा चक्की, चमरौली शमसाबाद रोड - 1200 कुंतल राजेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र लक्ष्मी नारायण, मलपुरा में आटा चक्की - 160 कुंतल सतीश पुत्र तेज सिंह लाल मंदिर धनोली में चक्की - 80 कुंतल श्री कृष्ण पुत्र खड़ग सिंह मलपुरा चक्की - 300 कुंतल सुजान सिंह ग्राम प्रधान लौधई आटा चक्की स्वयं की। - 20 कुंतल खजान सिंह पुत्र बाबूलाल लोधी मुहल्ला मलपुरा में चक्की - 20 कुंतल खड्ग सिंह पुत्र हुकुम सिंह लोधी मुहल्ला। - 50 कुंतल सुरेश चंद शर्मा पथौली में आटा चक्की - 50 कुंतल सुरेश बाबू शर्मा पथौली में आटा चक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed