फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fastag Mandatory From Today Cash Paid vehicles will Come Out of Two Lanes

आगराः महज 50 फीसदी वाहनों तक पहुंचा फास्टैग, दो लेन से निकलेंगे नगद भुगतान वाले वाहन

Wed, 15 Jan 2020 01:32 PM IST
Abhishek Saxena ऑटो डेस्क, अमर उजाला, आगरा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Fastag Mandatory From Today Cash Paid vehicles will Come Out of Two Lanes
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर 15 जनवरी से फास्टैग सख्ती से लागू किया जाएगा। केवल दो लेन ही नगद भुगतान करने वाले वाहन चालकों के लिए खुलेंगी।  इससे टोल प्लाजा पर जाम लगेगा। बगैर फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों को तेज गति से गुजारने के लिए फास्टैग 15 दिसंबर से अनिवार्य किया जाना था, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी आगरा से होकर गुजरने वाले राजमार्गों पर फास्टैग वाले वाहनों की तादाद 50 फीसदी से ज्यादा नहीं बढ़ सकी है। उधर, आगरा से दिल्ली रूट के टोल प्लाजा पर स्थिति ठीक है, वहां 70 फीसदी तक वाहन फास्टैग से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी वाहन चालकों को राहत देने के लिए एनएचएआई ने 14 जनवरी तक का समय दिया था। इस दौरान टोल पर फास्टैग लेन से गुजरने पर भी जुर्माना नहीं लिया गया। यातायात का दबाव बढ़ने पर बगैर फास्टैग की लेनों की संख्या को बढ़ाया जा रहा था, लेकिन 15 जनवरी से इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। हर टोल पर आने और जाने वाली सिर्फ दो लेन ही बिना फास्टैग की रहेंगी, बाकी सभी लेन फास्टैग युक्त रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जाम लगेगा तो निदान भी होगा: यादव
हर टोल पर 15 जनवरी से केवल दो लेन ही बिना फास्टैग की खुलेंगी। जाम लगने की बात है तो इससे भी सुलझा जाएगा। काफी प्रयासों के बाद भी फास्टैग को लेकर दिक्कतें दूर नहीं हो सकी हैं। -अरुण कुमार यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, आगरा खंड

समस्याएं आ रही हैं, सुलझाया जा रहा है: शफी
आगरा से दिल्ली रूट के टोल प्लाजा पर फास्टैग की स्थिति काफी अच्छी है। यह 70 फीसदी से ज्यादा है। इसके बाद भी कई दफा रिचार्ज नहीं होने के बाद भी फास्टैग की लेन में आने या फिर गलत फास्टैग वाले वाहन पहुंच जाते हैं। कल से केवल दो लेन ही बगैर फास्टैग रहेंगीं। -मोहम्मद शफी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, फरीदाबाद खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed