फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman Death, accused of murder

प्रेम विवाह करने वाली युवती की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 15 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
woman Death, accused of murder
श‌िल्‍पी - फोटो : अमर उजाला आगरा
 छत्ता क्षेत्र में तीन साल पहले जीन खाना के इरफान से प्रेम विवाह करने वाली शिल्पी (20) की सोमवार सुबह मौत हो गई। मृतका के घरवालों ने हत्या का आरोप इरफान पर लगाया है। जानकारी पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता थाने पर जुट गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में इरफान सहित अन्य परिवारीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कचहरी घाट निवासी राम अवतार अग्रवाल की डेली नीड्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिल्पी को घर के पास ही जूता फैक्ट्री में काम करने वाला जीन खाना निवासी इरफान पुत्र शब्बीर परेशान करता था। सन 2010 में उसे घर से बहलाकर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने शिल्पी को बरामद कर लिया और इरफान को जेल भेज दिया। तीन महीने जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई। सन 2012 में वह बेटी को घर से भगाकर इलाहाबाद ले गया। आरोप है कि यहां उसने शिल्पी से निकाह कर लिया। एक महीने बाद शिल्पी कोर्ट में पेश हुई। नाबालिग होने के कारण उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। यहां भी वह मिलने आता था। 14 महीने बाद शिल्पी को नारी निकेतन से छोड़ा गया तो उसे वह अपने साथ ले गया। तब से अपने साथ ही रखे था। राम अवतार का आरोप है कि इरफान और अन्य लोग बेटी का उत्पीड़न करते थे। इस बारे में उसने कई बार बताया था। सोमवार सुबह दस बजे उन्हें पता चला कि बेटी की मौत हो गई है। वह पहुंचे तो घर में बेड पर उसका शव पड़ा था। उनका आरोप है कि इरफान ने हत्या की है। सूचना पर पुलिस भी आ गई। एसओ छत्ता का कहना है कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed