{"_id":"56e722434f1c1bd14a8b4ced","slug":"si-ko-goli-mari","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकर भागते बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटकर भागते बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली

Updated Tue, 15 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
लूटकर भागते बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिकंदरपुर के समीप रविवार रात तकरीबन दो बजे सैंया थाने के हिस्ट्रीशीटर और दस हजार के इनामी बदमाश श्रीकृष्ण ने ट्रक चालक से लूट कर ली। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दरोगा अमित कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें हिस्ट्रीशीटर और उसका एक साथी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे।
रविवार रात तकरीबन दो बजे जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी ट्रक चालक अनार सिंह से ग्राम सिकंदरपुर के पास चार बदमाशों ने दस हजार रुपये लूट लिए। अनार सिंह ने लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। इस पर गश्त कर रहे दरोगा अमित कुमार घटनास्थल पर आ गए। वहीं पुलिस को आता देख बदमाश गांव में अंदर भागे। एक गली में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अमित कुमार के जबड़े में गोली लग गई। वह वहीं गिर पड़े। उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों की फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू, क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ पहुंच गये। घायल दरोगा को दिल्ली गेट स्थित हास्पिटल में भर्ती कराया गया। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया एक बदमाश ग्राम सिकंदरपुर निवासी श्रीकिशन पुत्र शिव सिंह है। वह थाना सैंया का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर दस हजार का इनाम है। वहीं उसका साथी जलेसर रोड, थाना उत्तरी, फीरोजाबाद निवासी संजय पुत्र होतम है। उनके पास से दो तमंचे कारतूस और लूट 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
श्रीकृष्ण हत्या और लूट के मामले में है फरार
सीओ खेरागढ़ एनके चौधरी ने बताया कि आरोपी श्रीकृष्ण पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर फीरोजाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज है। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित है। उसने हाल ही में थाना इरादतनगर के खारी नदी के पास पेट्रोल पंप पर लूट की थी। ग्राम सिकंदरपुर से फौजी की राइफल और 20 कारतूस चोरी की थी। दोनों घटनाओं में वह नामजद है। वहीं संजय भी अपराधी है। उस पर भी कई मुकदमे बताए गए हैं। हालांकि अभी पड़ताल की जा रही है। उनके फरार साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।