{"_id":"56e708164f1c1b84128b45a8","slug":"shiva-statue-in-the-temple-unravel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में प्रतिमा खंडित करने पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव मंदिर में प्रतिमा खंडित करने पर लोगों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
श्ांकर भ्ागवान का मंिदर
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिचपुरी में प्राचीन शिव मंदिर में रविवार रात किसी सिरफिरे ने तोड़फोड़ कर दी। सोमवार को लोगों ने शिवलिंग और नंदी भगवान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस ने नई प्रतिमा की स्थापना करा दी। तब लोग शांत हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है।
बिचपुरी रेलवे स्टेशन के पास भगवान शिव का काफी पुराना मंदिर है। शिव परिवार के अलावा, शनि देव भगवान और साईं बाबा की प्रतिमाएं भी मंदिर में लगी हैं। पुजारी महावीर प्रसाद हैं। सोमवार सुबह क्षेत्र का नरेंद्र सेवा कार्य के लिए मंदिर आया तो देखा कि शिव मंदिर में ईंटें पड़ी हुई हैं। शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हैं। इसकी खबर कुछ ही देर में फैल गई। इस पर बड़ी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने हंगामा किया। ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह राणा और ग्राम प्रधान केशव सिंह भी आ गए। सूचना पर सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव थाना जगदीशपुरा की फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों का कहना था कि किसी अराजकतत्व ने यह हरकत की है। उसे पकड़कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने नई प्रतिमाएं स्थापित कराईं। लोगों ने भजन कीर्तन भी किया।