{"_id":"56dc96c64f1c1b97578b4575","slug":"pressure-on-woman-for-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर समझौते का दबाव, दहशत में परिवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पर समझौते का दबाव, दहशत में परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
यौन शोषण
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के मामले में चिकित्सक दीपक को जेल की हवा खिलाने वाली युवती और उसके परिजन दहशत में है। युवती का आरोप है कि डाक्टर के परिवारीजन उस पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। उसने सुरक्षा की मांग की है।
बता दें, लोहामंडी क्षेत्र निवासी युवती ने डाक्टर दीपक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस चमरौली शमसाबाद के विमल एंक्लेव निवासी डाक्टर दीपक को जेल भेज चुकी है। अब दीपक के परिवारीजन उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। मगर, उसने साफ कह दिया कि वह आरोपियों को सजा दिलाकर ही मानेगी। हालांकि परिवारीजन दहशत में हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।
थाने से पुलिस ने छोड़ा आरोपी भाई
पीड़िता का आरोप है कि डाक्टर के साथ उसके भाई अमित को भी पुलिस ने घर से पकड़ा था। उसे थाने पर लाया गया, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में छोड़ दिया। इतना ही नहीं अन्य आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ा गया है। इस मामले की शिकायत सोमवार को एसएसपी से भी करेगी।
विज्ञापन
सुसाइड करने ट्रैक पर पहुंच गई थी युवती
डाक्टर दीपक शर्मा से प्यार में धोखे का शिकार हुई बैंक कर्मी युवती हार मान चुकी थी। डाक्टर के परिवार वालों के बेइज्जत करने से वह तनाव में थी। आखिर में हार मानकर उसने सुसाइड का इरादा कर लिया था। वह रेलवे ट्रैक पर भी पहुंच गई। इसकी जानकारी पर परिवार वालों ने उसे समझाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसने सुसाइड का इरादा बदल लिया। अब वह चाहती है कि डाक्टर के साथ सभी आरोपियों को सजा मिले। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई भी लड़ने को तैयार है।