फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in Vegetable market and the shoe factory

सब्जी मंडी और जूता कारखाना में लगी आग

Fri, 11 Mar 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 11 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
fire in Vegetable market and the shoe factory
बोदला में चार दुकानदारों का सामान जला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बोदला सब्जी मंडी में बुधवार रात तकरीबन तीन बजे आग लग गई। चार दुकानदारों का सामान और खोखे चपेट में आ गए। दो दमकलों से आग बुझाई गई। वहीं, गुरुवार सुबह तकरीबन छह बजे हींग की मंडी में एक जूता कारखाना में आग लग गई। दमकल ने आधा घंटे में आग पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

बोदला सब्जी मंडी में तकरीबन 125 सब्जी विक्रेता अपने तख्त और खोखे में सब्जी बेचते हैं। बुधवार रात को मंडी में आग लग गई। आग की चपेट रामेश्वर, रामदास, सलीम और वकील के तख्त, खोखे और सामान आ गया। मंडी के पास ही झोपड़ी में रहने वाली अंगूरी देवी ने लपटें उठती देखीं तो शोर मचा दिया। उन्होंने मंडी के सामने रहने वाले दिनेश को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सबमर्सिबल पंप से पानी डाला। मगर, आग फैलने लगी। इस पर अंगूरी देवी चौकी पर पहुंच गई। इसकी जानकारी पर पुलिस आ गई। फायरब्रिगेड ने तकरीबन एक घंटे में आग बुझाई। अग्निकांड में सब्जी और अन्य सामान जल गया। वहीं दूसरी घटना हींग की मंडी की है। यहां पर तीन मंजिला इमारत में अली रजा परिवार सहित रहते हैं। भूतल पर जूता कारखाना है। कारखाने के जेनरेटर रूम में सुबह आग लग गई। कमरे में जूता बनाने का सामान भी रखा हुआ था। उसमें भी आग लग गई। इससे धुआं उनके घर में भर गया। उस वक्त घर में परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। उनमें अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर फायरब्रिगेड की तीन दमकल पहुंच गईं। उन्होंने आधा घंटे में आग बुझा ली।  
विज्ञापन

महिला की तत्परता आई काम
बोदला सब्जी मंडी में लगी आग को काबू करना मुश्किल होता, अगर अंगूरी देवी तत्परता नहीं दिखातीं। उनके इस प्रयास पर लोगों ने उनको धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed