फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   change in living during lockdown

लॉकडाउन में बदला लोगों ने रहन-सहन का तरीका, योग और बच्चों के साथ खेल किए शामिल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
change in living during lockdown
NA - फोटो : AMAR UJALA
फिरोजाबाद। 21 दिन के लॉकडाउन घोषित होने के बाद लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हुई है। घर से बाहर निकलने पर पावंदी है। इसलिए लॉकडाउन के अनुसार लोगों ने भी अपने रहन-सहन का तरीका बदल दिया है। लोगों ने योग से लेकर बच्चों के साथ खेल और परिवार के साथ बैठना भी शामिल किया है। ताकि बच्चों का भी मन लगा रहे। गृहणियां भी बच्चों तो तरह-तरह की डिश बनाकर खिला रही हैं। लॉकडाउन का पहला दिन लोगों ने मनोरंजन के साथ निकाला। जो लोग नियमित जिम या टहलने के लिए जा रहे थे, उन्होंने घर पर ही योग शुरू कर दिया है। दोपहर का समय लोग बच्चों के साथ हाउजी, ताश, लूड़ो या अन्य इनडोर खेलकर गुजार रहे है। लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों का फोन से हालचाल जाना। कई लोगों ने अपने शादी के एलबम भी देखे। जो कई वर्षों से अलमारी में सुरक्षित रखे थे। टीवी समाचार चैनलों पर देश, दुनिया का लोग हाल जान रहे हैं। वीडियो कॉल भी की। कइयों ने इंटरनेट डाटा पैक भी ज्यादा अपडेट कर लिया है। शाम को लोग छतों पर दिखते हैं। तिलक नगर निवासी अमित भारद्वाज ने बताया कि घर से निकलने पर पाबंदी है, इसलिए सुबह देर से जागे। इसके बाद योगा के बाद देश, दुनिया का हाल जानने को समाचार चैनल को देखा। बच्चा बोर न हो, उसके साथ भी लूड़ो खेले। जो मिलने वाले है, उनसे वीडियो कॉल की। इसी तरह छिंगामल निवासी सरिता अग्रवाल ने बताया कि कॉलेजों की छुट्टियां होने के बाद बच्चे घर आ गए है तो उनके नई-नई डिश बनाकर खिला रहे हैं। क्योंकि बाहर की चीजें खाना बंद हैं और बाजार भी बंद है। बच्चों ने अलग-अलग दिनों का मीनू बनाकर दे दिया है। वैसे तो त्योहार पर ही चार दिन के लिए आते है।
विज्ञापन
आनलाइन पढ़ाई की शुरू होली के दौरान बाहर पढऩे वाले अधिकांश बच्चे घरों पर आ गए थे। इसके बाद से लगातार अवकाश चल रहे हैं। अब 21 दिन का लॉकडाउन हुआ है तो ऑनलाइन ही कोचिंग शुरू कर दी है। ताकि पढ़ाई का नुकसान न हो।
विज्ञापन

change in living during lockdown
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA

change in living during lockdown
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed