{"_id":"56dc98954f1c1b6a578b459a","slug":"aole-after-fast-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं के साथ फिर गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं के साथ फिर गिरे ओले
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और ओलावृष्टि के बाद रविवार को तेज धूप खिलने से भी पारे में खास उछाल नहीं आया। देर शाम ग्रामीण अंचल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से फसलों को और नुकसान पहुंचा है। दयालबाग के गांव लालगढ़ी में शनिवार को हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है।
शनिवार की रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीण अंचल के लोगों को झकझोर दिया। रविवार की सुबह तेज धूप खिलने से तापमान में खास गिरावट नहीं आई। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। पूरे दिन तेज धूप निकली। लेकिन शाम छह बजे के बाद बादल छा गए। बारिश के आसार दिखाई दिए। लेकिन जिले के कुछ हिस्सों में ही बूंदाबांदी हुई। ताजगंज के गांव गुतिला, देवरी, देवरी गढ़ी, गगंरउआ, बहेटा समेत आसपास के गांवों में रविवार की शाम को तेज हवाओं के साथ ओले गिरे। बरहन के गांव बुर्ज अतिबल, नगला अडू, गुतिलासिन में रविवार को ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को दोबारा ओले गिरने से सरसों, आलू और गेहूं की फसलें प्रभावित हुईं। शनिवार को 4.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को भी गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
तापमान
अधिकतम 32
न्यूनतम 16.8
सूर्योदय 6.36
सूर्यास्त 6.21