फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Actor Rajinikanth meet Akhilesh Yadav in Lucknow Ayodhya live update in hindi

UP: 'हमारी फोन पर भी बात होती है', लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले रजनीकांत, अयोध्या के लिए रवाना हुए

Sun, 20 Aug 2023 12:04 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Aug 2023 12:04 PM IST
सार

समाजवाजी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है। 

विज्ञापन
Actor Rajinikanth meet Akhilesh Yadav in Lucknow Ayodhya live update in hindi
अखिलेश से मिले रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता रजनीकांत इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार शाम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। रविवार की सुबह वह लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पहुंचे।
विज्ञापन


समाजवाजी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है। पांच साल पहले जब मैं यहां एक शूट के लिए आया था लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो मेरी उनसे मुलाकात हुई।
विज्ञापन


 
अखिलेश यादव ने भी उनसे मुलाकात पर ट्वीट कर कहा कि जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं।  मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है। रजनीकांत ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को नमन किया और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

अभिनेता रजनीकांत लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह (रजनीकांत) भगवान राम की पूजा करने आएंगे।
 

इससे पहले, रजनीकांत ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संत मानते हुए उनके चरण छुए। हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे। 

 

मालूम हो कि रजनीकांत उम्र में सीएम योगी से बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है। 

यह तस्वीर आते ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोगों ने रजनीकांत के संस्कारों के साथ सीएम के एक संत होने से जोड़कर इसे देखा। इसकी तारीफ में यूजर्स ने ट्वीट किए। रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मिले थे रजनीकांत
इसके पहले दिन में रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी शिष्टाचार मुलाकात की। मालूम हो कि बीते शुक्रवार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हुई है। यह फिल्म लखनऊ में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है। रजनीकांत और योगी आदित्यनाथ के बीच कई मुद्दों पर बात भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed