World Bicycle Day: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा विश्व साइकिल दिवस, जानिए क्या है इस दिन का महत्व और इतिहास
World Bicycle Day 2024: हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व है। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
World Bicycle Day 2024: हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व है। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है। नियमित तौर पर साइकिल चलाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। साइकिल चलाने से इंसान को वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से हृदय रोग, मोटापा, मानसिक बीमारी, मधुमेह, गठिया रोग आदि कई गंभीर बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। यही नहीं नियमित साइकिल चलाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण विश्व साइकिल दिवस लोगों को साइकिल चलाने से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरुक करता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं विश्व साइकिल दिवस का इतिहास और महत्व क्या है?
विश्व साइकिल दिवस का इतिहास
साल 1990 तक कई लोग साइकिल चलाना पसंद करते थे। हालांकि, इसके बाद कार, बाइक और दूसरे मोटर साधनों के सस्ते होने के कारण लोग साइकिल की जगह इन्हें खरीदना पसंद करने लगे। इस कारण धीरे-धीरे लोगों के बीच से साइकिल का क्रेज कम होने लगा। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए लोगों के बीच साइकिल चलाने के महत्व को दोबारा से याद दिलाने के लिए विश्व साइकिल दिवस को मनाए जाने पर विचार किया गया।
इसी कड़ी में 3 जून, 2018 के दिन पहली बार विश्व साइकिल दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद से हर साल 3 जून के दिन विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
जानना जरूरी: कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपकी आईडी पर सिम कार्ड का उपयोग, इस तरह करें पता
आज के समय मोटर वाहनों को बढ़ते उपयोग के कारण वातावरण में प्रदूषण काफी बढ़ रहा है। इस कारण वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए साइकिल का उपयोग करना काफी जरूरी है। साइकिल चलाने से वायु प्रदूषण भी नहीं होता साथ ही साथ शरीर को भी कई लाभ मिलते हैं।
विश्व साइकिल दिवस 2024 थीम
हर साल विश्व साइकिल दिवस को मनाए जाने के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल 2024 में विश्व साइकिल दिवस की थीम साइकिलिंग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य, निष्पक्षता और स्थिरता को प्रोत्साहित करना है, Promoting Health, Equity, and Sustainability through Cycling।
PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों स्कीम में आवेदन करके ले सकते हैं 17वीं किस्त का लाभ? जानिए नियम