फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Which Identity Card is Used in Pakistan Like Aadhaar Card in India Know Full Details

भारत में आधार कार्ड, तो पाकिस्तान में कौन सा आईडी कार्ड? जानिए यहां

Mon, 28 Apr 2025 06:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 06:30 PM IST
सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत में जिस तरह आधार कार्ड पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है, उसी तरह पाकिस्तान में नागरिकों की पहचान करने के लिए क्या है?

विज्ञापन
Which Identity Card is Used in Pakistan Like Aadhaar Card in India Know Full Details
Pakistan identity card - फोटो : AdobeStock

विस्तार

भारत में लोगों की पहचान को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड है। आधार कार्ड ने भारत में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया है। इसके आने के बाद विभिन्न कामकाजों में पारदर्शिता आई है। आधार कार्ड की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। इस कारण विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा कई और जगह भी इस कार्ड की मांग की जाती है।

विज्ञापन


आधार कार्ड आपकी पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत में जिस तरह आधार कार्ड पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है, उसी तरह पाकिस्तान में नागरिकों की पहचान करने के लिए क्या है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

पाकिस्तान की सरकार ने भी अपने नागरिकों की पहचान के लिए आइडेंटिटी कार्ड बना रखा है। पाकिस्तान में नागरिकों की पहचान के लिए NADRA कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। पाकिस्तान के सभी नागरिकों के पास इस कार्ड का होना जरूरी है।

NADRA से तात्पर्य नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी से है। इस अथॉरिटी द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों को उनका आइडेंटिटी कार्ड जारी किया जाता है। इसे कंप्यूटराइज्ड नेशनल आइडेंटिटी कार्ड यानी CNIC भी कहा जाता है। 

Indian Railways: ट्रेन टिकट के साथ भारतीय रेलवे आपको देता है ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त, जरूर जान लें ये बातें

विज्ञापन

इस कार्ड की मदद से पाकिस्तान के नागरिकों की जानकारी के बारे में पता किया जा सकता है। आधार कार्ड की तरह ही पाकिस्तान के NADRA कार्ड में भी पाकिस्तान के नागरिकों के दस फिंगरप्रिंट, 2 आइरिस प्रिंट और 1 फोटो होती है। 

इस कार्ड में पाकिस्तान के नागरिकों का पूरा बायोमेट्रिक डाटा दर्ज होता है। इस कार्ड में कुल 13 अंक दर्ज होते हैं। इसके अलावा इस कार्ड में कार्डधारकों के हस्थाक्षर भी होते हैं और एक बायोमेट्रिक चिप भी लगी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed