फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Of Indians Dancing On Jumma Chumma Song In Spain Tomatina Festival

Viral Video: स्पेन का टोमाटीना फेस्टिवल बना भारतीयों के लिए होली, बॉलीवुड के इस गाने पर जमकर लगाए देसी ठुमके

Fri, 05 Sep 2025 07:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 07:51 PM IST
सार

इन दिनों स्पेन के मशहूर टोमाटीना फेस्टिवल का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Viral Video Of Indians Dancing On Jumma Chumma Song In Spain Tomatina Festival
Tomatina Festival - फोटो : Social Media

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों स्पेन के मशहूर टोमाटीना फेस्टिवल का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ भारतीय लोग इस फेस्टिवल में मजे करते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फेस्ट को बॉलीवुड ट्विस्ट दे दिया है। वीडियो में कुछ लोग टमाटरों से लथपथ होकर मशहूर गाना जुम्मा चुम्मा की धुन पर थिरक रहे हैं। यह मशहूर गाना अमिताभ बच्चन की 1991 में आई हिट फिल्म हम का है। इस वीडियो को टोमाटीना फेस्टिवल के दौरान समूह में ही किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस पर भारतीय और विदेशी दोनों लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग कमेंट सेक्शन में भारतीयों की सिविंक सेंस पर सवाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा - "क्या कभी आपने ऐसा कुछ देखा है जहां दिवाली या दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर कोई विदेशी आकर अंग्रेजी या अपनी भाषा का कोई गाना बजा रहा हो? नहीं न, वो केवल त्योहार का सम्मान और उसका आनंद लेने के लिए उसमें शामिल होते हैं।" आगे इस यूजर ने कई और बातें भी कहीं।  वहीं दूसरे यूजर ने कहा - "इन्हीं वजहों से कई देश इमिग्रेशन को लेकर सख्त हो रहे हैं। हम दूसरे देशों की संस्कृति और वहां की परंपराओं का ठीक ढंग से आनंद लेना नहीं जानते।" वहीं एक और यूजर ने लिखा - "मैं वहां पर खुद मौजूद था लेकिन मैंने इसमें शर्मिंदगी जैसा कुछ महसूस नहीं किया।"

विज्ञापन

कई लोग कमेंट बॉक्स में भारतीयों का समर्थन भी कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा - "मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि लोग सिविक सेंस की बात कर रहे हैं... वो लोग तो बस एंजॉय कर रहे हैं। गाने गाना भी तो मजे का हिस्सा है। इसमें कोई बुराई नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed