फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Union Budget 2023 FM Nirmala Sitharaman Key Points on Swachh Bharat Abhiyan

मैन होल से मशीन होल: अब इंसान नहीं उतरेंगे गंदगी के गड्ढों में, स्वच्छता अभियान को एडवांस करेगी सरकार

Wed, 01 Feb 2023 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Feb 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2023 FM Nirmala Sitharaman Key Points on Swachh Bharat Abhiyan
बजट 2023-24: अब सीवेज होल की सफाई इंसान नहीं बल्कि मशीनें करेंगी - फोटो : istock

Budget 2023-24: अपने घर से लेकर अपने आसपास वाली जगहों तक सफाई रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि जहां गंदगी होती है वहां बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए हर कोई सफाई पर जोर देता है और यही नहीं सरकार की तरफ से भी कई तरह के सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, आपने देखा होगा कि आपके मोहल्ले या सोसायटी में सफाई कर्मी आते होंगे, जो हर जगह सफाई का काम करते हैं। इसके अलावा सड़कों और अलग जगहों पर बने मेन होल यानी सीवेज होल में सफाईकर्मियों को खुद जाना पड़ता था। पर अब सरकार इस व्यवस्था को बदलने जा रही है। इसका एलान खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 में किया। तो चलिए जानते हैं इस बारे मे। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

विज्ञापन


क्या हुआ है एलान?

दरअसल, वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश करते हुए ये एलान किया कि अब सरकार स्वच्छता अभियान को एडवांस करेगी। इससे सीवेज की सफाई मशीनों से होगी, जो अब तक खुद सफाईकर्मी होल में जाकर करते थे।
विज्ञापन


क्या होगा फायदा?

बात अगर मैन होल से मशीन होल के फायदों की करें, तो इसमें सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अब खुद व्यक्ति को मेन होल में नहीं जाना पड़ेगा। इससे व्यक्ति की जान बचेगी, क्योंकि ये हम सब जानते हैं कि बीते सालों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें सीवेज की सफाई के दौरान निकलने वाली जहरीली गैसों के कारण सफाईकर्मियों की मौत तक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मशीन होल कैसे करेगा काम?

मशीन होल को अगर आसान भाषा में समझना है तो इसे ऐसे समझा जा सकता है जिसमें अब इंसान को मेन होल में न जाकर अब मशीन इस काम को करेगी यानी अब ये मशीन आधारित होगा। इसमें हाई तकनीकी रूप से लैस मशीनों का इस्तेमाल सीवेज के होल को साफ करने के लिए किया जाएगा। ऐसी तकनीक बाहर के कई देशों में अपनाई जाती है। 

 
क्या है भविष्य?

बात अगर इस मशीन आधारित सीवेज सफाई की करें, तो इसकी जरूरत साफ नजर आती थी। जिस तरह से सफाईकर्मियों को दिक्कतें और उनकी जान जाने जैसे मामले सामने आते थे, वो हर किसी के लिए चिंता का विषय थे। ऐसे में मशीनीकरण से ये काम बेहद आसन हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है इसका भविष्य सुगम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed