PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना को लेकर सरकार ने किया बड़ा एलान, 3 करोड़ अतिरिक्त घरों को मिली मंजूरी
शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने पीएम आवास योजना से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ अतिरिक्त घरों को मंजूरी दी है।
विस्तार
शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने पीएम आवास योजना से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ अतिरिक्त घरों को मंजूरी दी है। इसके अलावा पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले घरों में एलपीजी, टॉयलेट, नल और बिजली का कनेक्शन मिलेगा। वहीं इन घरों का निर्माण शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में किया जाएगा।यह एक बड़ा फैसला है। इससे देशभर में कई गरीब लोगों के घर बनाने का सपना साकार होगा। पीएम आवास योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम आवास योजना का लाभ मिलने के बाद कई गरीब लोग भी इस महंगाई के दौर में अपने घर बनाने का सपना साकार कर पा रहे हैं।
अगर आप भी पीएम आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इस स्कीम का लाभ वही लोग ले सकते हैं, जिनके पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं है।
इस स्कीम का लाभ उन लोगों को नहीं मिलता है, जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा है। इस स्कीम का लाभ EWS और LIG कैटेगरी में शामिल लोग ही ले सकते हैं।
अगर आप EWS कैटेगरी से आते हैं इस स्थिति में स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आप पीएम आवास योजना का लाभ लेने जा रहे हैं, तो आपको पात्रता से जुड़ी इन शर्तों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आप स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां एजेंट आपकी पात्रता की जांच करके स्कीम में आपका आवेदन कर देगा।