फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   MGNREGA Workers Will Be Paid Through Aadhaar Based Payment System

MGNREGA: मनरेगा मजदूरों का अब आधार बेस्ड सिस्टम से होगा पेमेंट, जानिए डिटेल्स

Wed, 03 Jan 2024 12:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 12:01 PM IST
सार

मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान अब तक किया जाता था। उसे अब आधार-आधारित-भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
MGNREGA Workers Will Be Paid Through Aadhaar Based Payment System
mgnrega - फोटो : demo

विस्तार

देश के ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारत सरकार कुछ सालों पहले महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लेकर आई थी। नरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब मजदूर सिंचाई, सड़क निर्माण, बांध निर्माण, तलाब निर्माण, कुआं खोदना आदि कार्य करते हैं। इसके बदले उनको उनकी मजदूरी का भुगतान किया जाता है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी का जो भुगतान अब तक किया जाता था। उसे अब आधार-आधारित-भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। कांग्रेस ने इस फैसले पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने नए साल के मौके पर गरीब मजदूरों के लिए एक बेहद ही खराब निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस बारे में भी जानकारी दी है कि अगर कुछ ग्राम पंचायतों को तकनीक से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में सरकार उनको छूट देने पर विचार कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने इस फैसले पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गरीब और कमजोर तबके से जुड़े लोगों को सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभ से वंचित करने के लिए आधार को हथियार बना रही है। 

Cummin Seed: बाजार में तेजी से बिक रहा नकली जीरा, न हों धोखे का शिकार, ऐसे करें मिलावट की पहचान

विज्ञापन

मनरेगा की गिनती दुनिया के सबसे बड़े गारंटी कार्यक्रमों में की जाती है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार ग्रीमीण क्षेत्र में गरीबी और बेरोजगारी दर को कम करना चाहती है। 

इसके अलावा सरकार मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण ढांचे के विकास पर काम कर रही है। इस कार्यकर्म के अंतर्गत सीमांत इलाकों में रहने वाली महिलाएं भी सशक्त हो रही हैं।

जानना जरूरी: घर बनवाते समय अगर ध्यान रखेंगे ये बातें, तो कर सकेंगे लाखों रुपये की बचत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed