फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: क्या पिता और बेटा दोनों एक साथ उठा सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? यहां जानें नियम

Sun, 23 Aug 2026 11:52 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 23 Aug 2026 11:52 AM IST
सार

Can Father And Son Get PM Kisan?: पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर किसानों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। इसी कड़ी में किसानों के बीच में एक सवाल अक्सर देखने को मिलता है कि क्या पिता पुत्र एक साथ इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Eligibility Rules: Can Both Father and Son Claim Benefits in hindi
पीएम किसान योजना - फोटो : AI

PM Kisan Eligibility Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर अक्सर किसानों के मन में यह भ्रम रहता है कि अगर घर में पिता और बेटा दोनों खेती करते हैं, तो दोनों को सरकार की ओर से हर साल 6-6 हजार रुपये का लाभ मिल सकता है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के जरूरतमंद और पात्र किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।



इसलिए सरकार ने सभी जरूरतमंद को इस योजना के तहत लाभ देने के लिए 'परिवार' की एक स्पष्ट परिभाषा तय की है और कुछ कड़े नियम बनाए हैं, ताकि एक ही परिवार में गलत तरीके से दोहरा लाभ न उठाया जा सके। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि किन परिस्थितियों में पिता और बेटा दोनों इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

PM Kisan Eligibility Rules: Can Both Father and Son Claim Benefits in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

सरकारी नियम में क्या है 'एक परिवार' की परिभाषा

  • योजना के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, पति, पत्नी और उनके नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र के) बच्चों को मिलाकर 'एक परिवार' माना जाता है।
  • नियम के मुताबिक, इस एक परिवार इकाई में से सिर्फ एक ही सदस्य को पीएम किसान योजना के तहत 2,000 रुपये की किस्तें मिल सकती हैं।
  • अगर पिता, पत्नी और नाबालिग बच्चा तीनों के नाम पर जमीन दर्ज है, तब भी पूरे परिवार में से सिर्फ किसी एक ही व्यक्ति (आमतौर पर घर के मुखिया) के खाते में पैसा भेजा जाता है।
PM Kisan Eligibility Rules: Can Both Father and Son Claim Benefits in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किन परिस्थितियों में बेटा ले सकता है अलग लाभ?

  • अगर बेटा बालिग है और उसका नाम अलग राशन कार्ड में पंजीकृत है, तो वह स्वतंत्र परिवार माना जाता है।
  • इसके अलावा, राजस्व विभाग के सरकारी कागजात (खतौनी/भूलेख) में बेटे के नाम पर अपनी स्वतंत्र खेती योग्य जमीन दर्ज होनी चाहिए।
  • अगर बालिग बेटे के नाम अलग जमीन का खाता/खसरा दर्ज है और वह अलग राशन कार्ड धारक है, तो वह पिता के साथ-साथ खुद भी इस योजना के तहत लाभ पाने का पात्र बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Eligibility Rules: Can Both Father and Son Claim Benefits in hindi
कब नहीं मिलेगा बेटे को योजना का पैसा? - फोटो : Adobe Stock

कब नहीं मिलेगा बेटे को योजना का पैसा?

  • अगर पूरी खेती योग्य जमीन सिर्फ पिता के नाम पर है और बेटा सिर्फ खेती के काम में उनका हाथ बंटाता है, तो बेटा आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगा।
  • अगर बेटा बालिग तो है, लेकिन उसका नाम पिता वाले ही राशन कार्ड (संयुक्त परिवार) में दर्ज है और जमीन का आधिकारिक बंटवारा नहीं हुआ है, तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।
  • संयुक्त परिवार के मामले में योजना का लाभ सिर्फ पिता के खाते में ही आएगा।
विज्ञापन
PM Kisan Eligibility Rules: Can Both Father and Son Claim Benefits in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
गलत तरीके से लाभ लेने पर कार्रवाई और रिकवरी
  • अगर एक ही राशन कार्ड या एक ही परिवार के अंतर्गत आने वाले पिता और बेटे दोनों धोखाधड़ी या गलत जानकारी देकर योजना का लाभ उठाते पाए जाते हैं, तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।
  • कृषि विभाग ऐसे मामलों की नियमित जांच करता है और अयोग्य पाए जाने पर अब तक दी गई सभी किस्तों की पूरी राशि की रिकवरी की जाती है।
  • इसलिए अगर आप पात्र हैं, तभी अलग आवेदन करें और सुनिश्चित करें कि आपकी खतौनी, बैंक खाता और e-KYC की जानकारी बिल्कुल सही दर्ज हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed