{"_id":"65633db008b37641570c85e4","slug":"letter-of-pan-number-is-special-know-this-secret-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAN Number: पैन कार्ड के नंबरों में छिपी होती है आपकी ये जानकारी, यह एक नंबर है बेहद खास","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PAN Number: पैन कार्ड के नंबरों में छिपी होती है आपकी ये जानकारी, यह एक नंबर है बेहद खास
Sun, 26 Nov 2023 06:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 06:18 PM IST
सार
पैन कार्ड से व्यक्ति के नाम और जन्मतिथि का पता चलता है। पैन कार्ड नंबर के अंदर सरनेम भी छिपा रहता है। पैन कार्ड के पांचवे अंक से धारक के सरनेम का पता चलता है।
विज्ञापन
letter of pan number is special know this secret
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PAN Number: पैन कार्ड को एक पहचान पत्र के तौर पर जाना जाता है। इसमें एक स्थायी नंबर होता है। इस नंबर में बहुत सारी जानकारियां होती हैं। इन नंबरों में छिपा डाटा का आयकर विभाग के लिए काफी महत्व है।
विज्ञापन
इसकी वजह से ही आयकर विभाग की तरफ से हर व्यक्ति के लिए पैन कार्ड जारी किया जाता है। लेकिन पैन कार्ड रखने वाले लोगों के पास यह जानकारी नहीं होती है। आखिर पैन कार्ड में क्या शामिल है और इसके परमानेंट अकाउंट नंबर का क्या मतलब होता है?
विज्ञापन
क्यों खास है पैन कार्ड
पैन कार्ड से व्यक्ति के नाम और जन्मतिथि का पता चलता है। पैन कार्ड नंबर के अंदर सरनेम भी छिपा रहता है। पैन कार्ड के पांचवे अंक से धारक के सरनेम का पता चलता है। आयकर विभाग के रिकॉर्ड में कार्डधारक का सिर्फ उपनाम रहता है। इसकी वजह से यह डेटा खाता संख्या के अंदर भी रहता है, लेकिन आयकर विभाग इस जानकारी का खुलासा कार्डधारक से नहीं करता है।
विज्ञापन
Aadhaar Card: इस तारीख तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड, जानिए क्या है प्रोसेस
PM Vishwakarma Yojana: बिना गारंटी के तीन लाख तक लोन देगी सरकार, आवेदन के लिए इन कागजों की होगी जरूरत
10 डिजिट वाले हर पैन कार्ड में नंबर और अक्षरों का मिश्रण होता है, जिसमें पहले पांच कैरेक्टर अक्षर रहते हैं, फिर 4 कैरेक्टर नंबर होते हैं और फिर आखिरी में एक अक्षर होता। पैन कार्ड पर दर्शाए गए सभी अंक और अक्षर का मतलब अलग-अलग होता है।
PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराने के बाद भी नहीं मिली 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम
आयकर विभाग के मुताबिक, चौथे अक्षर से पता चलता है कि आप क्या हैं। P का इंडिविजुअल मतलब होता है। इसके बाद C- Company, H- हिंदू अविभाजित, A– लोगों का संघ, B- बॉडी ऑफ इंडिविजुअल, T- ट्रस्ट, L– Local Authority, F- फर्म, G- सरकारी एजेंसी, J- ज्यूडिशियल होता है।