Aadhaar Card Update: भारत के लोगों के लिए आधार कार्ड पहचान के काम आता है। देशवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना कई सरकारी और प्राइवेट पूरा नहीं हो सकते हैं। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक डेटा, नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां होती हैं। इसका इस्तेमाल आई-डी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। अगर आपके आधार कार्ड में कोई पुरानी जानकारी है और आपने उसे अपडेट नहीं किया है, तो कई आपके कई काम अटक सकते हैं।
Aadhaar Card: इस तारीख तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड, जानिए क्या है प्रोसेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी की तरफ से आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आप भी अपने आधार कार्ड को अपेडट करना चाहते हैं, तो UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की आखिर तारीख 14 दिसंबर है।
आधार कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट कर सकते हैं। कई काम ऐसे हैं, जो ऑनलाइन नहीं हो सकते हैं। इसके लिए आपको आधार सेंटर या CSC केंद्र पर जाना पड़ेगा। अगर आप ऑनलाइन अपॉवइंटमेंट बुक कर लेतें हैं, तो आप लंबी लाइन से बच सकते हैं। UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट से अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है।
AI PIN: क्या स्मार्टफोन का दौर गया अब? इस एआई पिन की हो रही हर जगह चर्चा, न स्क्रीन न कोई एप ऐसे करता है काम
UIDAI की तरफ से कुछ चीजों को अपडेट करने के लिए चार्ज लिया जाता है, लेकिन 14 दिसंबर 2023 तक इन चीजों को फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
PM Vishwakarma Yojana: बिना गारंटी के तीन लाख तक लोन देगी सरकार, आवेदन के लिए इन कागजों की होगी जरूरत
5 साल, 15 साल और 17 साल से ज्यादा के किसी भी व्यक्ति के आधार में बॉयोमैट्रिक अपडेट करने के लिए 100 रुपये का चार्ज लगता है, तो वहीं डेमोग्राफिक डाटा के लिए 50 रुपये चार्ज लिया जाता है। कलर प्रिंट पर 30 रुपये, पहचान और एड्रेस डाक्यूमेंट अपडेट करने पर 25 रुपये और पिन बेस्ड एड्रेस अपडेट करने पर 50 रुपये लगता है।