फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   lata mangeshkar death luxury car collection

Lata Mangeshkar Car Collection: इन लग्जरी कारों से चलती थीं लता मंगेशकर, जानें क्या हैं इनकी खासियत

Sun, 06 Feb 2022 11:48 AM IST
संकल्प सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 11:48 AM IST
सार

पूरे देश और हिंदी सिनेमा के लिए ये रविवार आज दुख भरी खबर लेकर आया है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया। लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

लता मंगेशकर यूं तो काफी साधारण जीवन जीती थीं, लेकिन उनका कार कलेक्शन भी शानदार था। इसी कड़ी में आज हम आपको लता मंगेशकर जी की लग्जीरियस कारों के बारे में बताने वाले हैं।

विज्ञापन
lata mangeshkar death luxury car collection
Lata Mangeshkar Car Collection - फोटो : PTI

विस्तार

पूरे देश और हिंदी सिनेमा के लिए ये रविवार आज दुख भरी खबर लेकर आया है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया। लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके कालजयी गीत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने तब थे। उनकी आवाज ने देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान बनाई। बचपन में ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। इस कारण आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने छोटी उम्र से ही गाना गाने की शुरुआत कर दी थी। लता जी ने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गीत गाए। लता मंगेशकर यूं तो काफी साधारण जीवन जीती थीं, लेकिन उनका कार कलेक्शन भी शानदार था। इसी कड़ी में आज हम आपको लता मंगेशकर जी की लग्जीरियस कारों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं उनके कार कलेक्शन के बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

मर्सिडीज बेंज

आपको शायद ही इस बारे में पता होगा कि लता मंगेशकर जी को फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने ‘वीर जारा’ गाने के रिलीज होने के बाद मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी। मर्सिडीज कार का नाम लग्जीरियस कारों में गिना जाता है। इस कार के अंदर कई लग्जीरियस फीचर आते हैं, जिसके चलते इसे काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसलर

लता मंगेशकर की कार कलेक्शन में क्रिसलर कार का नाम भी शुमार था। क्रिसलर एक लग्जीरियस कार है। एक समय इस कार की लोकप्रियता भारतीय बाजार में काफी अधिक देखी जाती थी।

विज्ञापन

ब्यूक

लता मंगेशकर जी के कार कलेक्शन में ब्यूक कार का नाम भी शामिल था। ब्यूक कार की गिनती लग्जीरियस कारों में की जाती है। इस कार के अंदर कई लग्जीरियस फीचर आते हैं, जिसके चलते इस कार को काफी पसंद किया जाता है।

शेवरले

लता जी के पास एक शेवरले कार भी थी। ये कार अपने लुक और स्टाइल के कारण भारत मेें एक समय काफी लोकप्रिय हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed