फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   IRCTC Tour Package For Mata Vaishno Devi know all details here in Hindi

IRCTC Tour Package: माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया

Tue, 14 Jun 2022 04:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 04:39 PM IST
सार

आईआरसीटीसी आपके लिए मां वैष्णो देवी मंदिर घुमाने का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। अगर आप मां वैष्णो देवी मंदिर घूमने की चाह रखते हैं, तो आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करानी चाहिए।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Mata Vaishno Devi know all details here in Hindi
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : Istock

विस्तार

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: इस गर्मी अगर आप किसी धार्मिक यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए मां वैष्णो देवी मंदिर घुमाने का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। अगर आप मां वैष्णो देवी मंदिर घूमने की चाह रखते हैं, तो आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करानी चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। ये टूर पैकेज कुल 3 रात और 4 दिनों का है। ये पैकेज नई दिल्ली से रवाना होगा। इस पैकेज के तहत आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के अलावा कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर और बेग बहु गार्डन घूमने का मौका भी मिलेगा। यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी द्वारा सभी तरह के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। देश में कई लोग इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज के बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज का नाम मातारानी राजधानी पैकेज है। इस यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से होगी। इस पैकेज के तहत आपको थर्ड एसी में यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सफर के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने का पूरा बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। इस पैकेज के तहत आपको दो ब्रेकफास्ट, एक लंच और एक डिनर का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा आपके रुकने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा होटल की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पैकेज के तहत यात्रा करने के लिए आपको 6,390 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अलग-अलग टैरिफ पैकेज भी इसमें मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रा का अधिकतम किराया 8300 रुपये तक आएगा। 

अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको बिना देर किए इस पैकेज के तहत बुकिंग करा लेनी चाहिए। आप irctctourism.com पर विजिट करके इस पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed