IRCTC Tour Package 2022 For Thailand: अगर आप थाईलैंड घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड में घूमने लायक कई शानदार जगहें हैं। बैंकॉक और पटाया जैसी खूबसूरत जगहों पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में थाईलैंड के ये स्थान हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। आईआरसीटीसी द्वारा मिल रहे थाईलैंड घूमने के इस शानदार मौके को आपको मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में कई लोग इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट के जरिए मुंबई से थाईलैंड ले जाया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस थाईलैंड टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी फ्लाइट के जरिए कराने जा रहा है थाईलैंड की सैर, जानिए कितना आएगा खर्चा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन