Inverter Tips: इस तरह से करेंगे इन्वर्टर का इस्तेमाल, तो सालों साल चलेगी बैटरी
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी इन्वर्टर बैटरी कुछ ही सालों में खराब हो जाती है। ऐसे में इन्वर्टर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Inverter Tips And Tricks: गर्मियों का सीजन चल रहा है। जून के महीने में गर्मी का सितम काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोग बड़े पैमाने पर अपने घरों में एसी, कूलर, फ्रिज और बाकी उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब बात है कि गर्मियों के सीजन में इन उपकरणों का उपयोग करने से बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। इस कारण गर्मियों के सीजन बिजली की काफी ज्यादा कटौती होती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग अपने घरों में इन्वर्टर लगाते हैं। हालांकि, अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी इन्वर्टर बैटरी कुछ ही सालों में खराब हो जाती है। ऐसे में इन्वर्टर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं। ऐसे में आपकी इन्वर्टर बैटरी जल्दी खराब होने की बजाए सालों साल चलेगी। आइए जानते हैं इनके बारे में -
इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने इन्वर्टर पर कभी ज्यादा लोड नहीं देना चाहिए। इससे आपका इन्वर्टर खराब हो सकता है। अगर आपका इन्वर्टर 500 वोल्ट एंपियर का है। ऐसे में आपको 380 वाट से ज्यादा का लोड इन्वर्टर पर नहीं देना चाहिए।
इन्वर्टर की अच्छी से देखरेख करने के लिए आपको उसके पानी की जांच हर दूसरे तीसरे महीने पर करते रहना चाहिए। अगर आपके पानी का लेवल कम हो जाता है। ऐसे में आपको उसे चेंज कर देना चाहिए।
आपको कभी भी अपनी इन्वर्टर बैटरी को गीले कपड़े से साफ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपके इन्वर्टर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।