Viral: शादी के 7 महीने बाद भी जब नहीं मिली कोई खुशखबरी, तो सिपाही ने अधिकारी को लिख दिया पत्र
Ballia police constable leave application: लोगों का मानना है कि सरकारी नौकरी में लोगों को छुट्टी के लिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन इस बात ये भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि सरकारी होने के बाद भी पुलिस की नौकरी में आसानी से छुट्टी नहीं मिलती। हालांकि कोई इमरजेंसी आने पर छुट्टी दे दी जाती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुलिस कांस्टेबल की छुट्टी का आवेदन पत्र खूब वायरल हो रहा है। बता दें ये सिपाही, उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में तैनात है, जिसने अपने सीनियर अधिकारी को पत्र लिखते हुए छुट्टी के लिए आवेदन किया है। पत्र में उसने लिखा कि शादी को सात महीने हो गए हैं, इसके बाद भी कोई खुशखबरी नहीं मिली है। ऐसे में वह 15 दिन के अवकाश के लिए आवेदन करता है। लेकिन अब ये पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गोरखपुर जिले में डायल 112 में तैनात सिपाही का ये आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आप इस पत्र में देख सकते हैं कि एक सिपाही ने अपने अधिकारी को छुट्टी के लिए आवेदन करते हुए लिखा-
'महोदय, प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए। अभी तक खुशखबरी नहीं मिली। मैडम (पत्नी) ने डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवा ली है और उसके साथ रहना है। प्रार्थी घर पर निवास करेगा। इसलिए श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 15 दिन की EL यानी अर्जित अवकाश देने की कृपा करें, आपकी महान दया होगी।'
आप भी देखें-
छुट्टी ना मिलने से परेशान सिपाही ने लिख डाली इतनी बड़ी चिट्ठी pic.twitter.com/kqQmMv2KyX
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) August 1, 2022
बलिया के पुलिस महकमे के इस सिपाही का ये पत्र हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां महकमे के लोग मामले को लेकर हंसी ठिठोली कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के बीच इस छुट्टी की वजह को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।
पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी समस्या
हालांकि ये वजह काफी लाजमी है कि 24 घंटे की ड्यूटी और काम के दबाव की वजह से पुलिसकर्मियों को अक्सर अपने परिवार के लिए समय नहीं मिलता।