फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   unique leave application After 7 months of marriage, up police constable wants 15 day leave for good news

Viral: शादी के 7 महीने बाद भी जब नहीं मिली कोई खुशखबरी, तो सिपाही ने अधिकारी को लिख दिया पत्र

Mon, 01 Aug 2022 05:38 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 01 Aug 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
unique leave application After 7 months of marriage, up police constable wants 15 day leave for good news
police - फोटो : istock

Ballia police constable leave application: लोगों का मानना है कि सरकारी नौकरी में लोगों को छुट्टी के लिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन इस बात ये भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि सरकारी होने के बाद भी पुलिस की नौकरी में आसानी से छुट्टी नहीं मिलती। हालांकि कोई इमरजेंसी आने पर छुट्टी दे दी जाती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुलिस कांस्टेबल की छुट्टी का आवेदन पत्र खूब वायरल हो रहा है। बता दें ये सिपाही, उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में तैनात है, जिसने अपने सीनियर अधिकारी को पत्र लिखते हुए छुट्टी के लिए आवेदन किया है। पत्र में उसने लिखा कि शादी को सात महीने हो गए हैं, इसके बाद भी कोई खुशखबरी नहीं मिली है। ऐसे में वह 15 दिन के अवकाश के लिए आवेदन करता है। लेकिन अब ये पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

सिपाही की चिठ्ठी हुई वायरल
गोरखपुर जिले में डायल 112 में तैनात सिपाही का ये आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आप इस पत्र में देख सकते हैं कि एक सिपाही ने अपने अधिकारी को छुट्टी के लिए आवेदन करते हुए लिखा-
विज्ञापन
विज्ञापन

'महोदय, प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए। अभी तक खुशखबरी नहीं मिली। मैडम (पत्नी) ने डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवा ली है और उसके साथ रहना है। प्रार्थी घर पर निवास करेगा। इसलिए श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 15 दिन की EL यानी अर्जित अवकाश देने की कृपा करें, आपकी महान दया होगी।'
आप भी देखें-
 

विज्ञापन

बलिया के पुलिस महकमे के इस सिपाही का ये पत्र हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां महकमे के लोग मामले को लेकर हंसी ठिठोली कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के बीच इस छुट्टी की वजह को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।

पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी समस्या
हालांकि ये वजह काफी लाजमी है कि 24 घंटे की ड्यूटी और काम के दबाव की वजह से पुलिसकर्मियों को अक्सर अपने परिवार के लिए समय नहीं मिलता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed